Celebrity Masterchef में हो गया 'खेला', Tejasswi Prakash को मिला बेस्ट फ्रेंड से धोखा?

Tejasswi Prakash In Celebrity Masterchef: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में इन दिनों दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश को उनकी ही बेस्ट फ्रेंड से धोखा मिला है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Tejasswi Prakash In Celebrity Masterchef

Tejasswi Prakash In Celebrity Masterchef

Tejasswi Prakash In Celebrity Masterchef: ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में अब सेलेब्स अपने कुकिंग स्किल्स से शो के जजिज को इंप्रेस कर रहे हैं। हाल ही में शो में एक चैलेंज परफॉर्म किया गया जिसमें तेजस्वी प्रकाश और कबिता सिंह ने अपने खाने से जजिज का दिल जीत लिया और चैलेंज टॉप 2 सेलेब्स बन गए। हालांकि तेजस्वी प्रकाश को उन्हीं की बेस्ट फ्रेंड से धोखा मिला है। क्या हुआ पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

निक्की तंबोली ने तेजस्वी को दिया धोखा? 

तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। शो में भी दोनों की दोस्ती साफ-साफ देखने को मिल रही हैं, लेकिन चैलेंज के दौरान उल्टी ही गंगा बहने लगी। दरअसल चैलेंज के दौरान शो के जजिज ने निक्की तंबोली से मजाक-मजाक में पूछा कि उन्हें किसी को टास्क के दौरान फ्रीज करना होता तो वो किसे करतीं।

विज्ञापन

इसके जवाब में निक्की ने कह दिया कि तेजस्वी प्रकाश उनकी वैसे अच्छी दोस्त हैं लेकिन फिर भी वो तेजस्वी को ही फ्रीज कर देतीं, क्योंकि तेजस्वी बहुत अच्छा खाना पकाती हैं हालांकि निक्की ने ये सब मजाक में ही कहा लेकिन फिर भी अब सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके इस जवाब पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि शो के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच काफी मस्ती और मजाक देखने को मिलता है।

विज्ञापन

चैलेंज ने सभी ने बनाई विंटर डिश

लेटेस्ट एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स को शेफ कुणाल कपूर ने एक चैलेंज दिया था, जिसमें उन्हें लिक्विड नाइट्रोजन का इस्तेमाल करके एक विंटर डिश तैयार करनी थी। इस दौरान अर्चना गौतम ने सरसो का साग और मक्की की रोटी बनाई जबकि गौरव खन्ना ने गाजर का हलवा ट्विस्ट के साथ बनाया। तेजस्वी प्रकाश ने भी इस दौरान अच्छा चैलेंज परफॉर्म करते हुए जजिज को प्रभावित किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ