Celebrity MasterChef: सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलैरिटी बटोर रहा है। जैसे-जैसे यह शो अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सेलिब्रिटी कुक्स की मुश्किलें और चैलेंज बढ़ते जा रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि शो की स्ट्रांग कुक निक्की तंबोली को जज फराह खान और शेफ रणवीर बरार ने बड़ी पावर दी। इंटरेस्टिंग बात ये है कि इस पावर का इस्तेमाल निक्की ने राजीव अदातिया पर किया जिसकी वजह से उनकी आंखों में आंसू आ गए। यही नहीं राजीव ने निक्की को काफी खरी-खोटी सुनाया।
क्या है इस हफ्ते का चैलेंज?
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सातवें हफ्ते की शुरुआत नए चैलेंज के साथ हुई जिसमें सभी सेलिब्रिटी कुक्स को शेफ मनु चंद्रा के साथ कुकिंग करनी थी। ये इस शो का पहला ‘कुक एलॉन्ग चैलेंज’ था, जिसमें शेफ मनु चंद्रा की कुकिंग को देखते हुए सभी सेलिब्रिटी कुक्स को कुकिंग करनी थी। एपिसोड का प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि शेफ मनु चंद्रा अपनी स्पीड में कुकिंग करते नजर आ रहे हैं, जबकि कोई भी सेलिब्रिटी अपनी स्पीड को शेफ की स्पीड से मैच नहीं कर पा रहा है।
निक्की तंबोली को क्या मिली पावर?
‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के छठे हफ्ते में सबसे अच्छी डिश निक्की तंबोली ने बनाई थी, जिसकी वजह से लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें एडवांटेज के तौर पर एक सीटी दी गई। शेफ रणवीर बरार ने निक्की से कहा कि वह कुकिंग के दौरान किसी भी एक सेलिब्रिटी की सीटी बजा सकती हैं। वह जिसका भी नाम लेंगी वह सेलिब्रिटी कुक 5 मिनट के लिए उल्टी दिशा में घूम कर कुकिंग करेगा। वह शेफ मनु चंद्रा की कुकिंग को देख नहीं सकेगा बल्कि उसे सिर्फ सुनकर स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के फर्स्ट रनर-अप का खुलासा! तेजस्वी या निक्की रैंकिंग में ऊपर कौन?
निक्की पर भड़के राजीव अदातिया
एपिसोड के दौरान निक्की तंबोली ने अपनी पावर का इस्तेमाल किया और सीटी बजाकर राजीव अदातिया का नाम लिया। ये सुनते ही राजीव भड़क गए और निक्की तंबोली को खरी-खोटी सुनाने लगे। राजीव का कहना था कि पिछले चैलेंज में जब निक्की के पास उन्हें सेव करने का मौका था तब उनका नाम नहीं लिया गया। इस बार भी निक्की ने सिर्फ उन्हें टारगेट किया है। ये कहते हुए राजीव इमोशनल भी हो गए। राजीव ने यह भी कहा कि निक्की को तेजस्वी प्रकाश का नाम लेना चाहिए था क्योंकि वह अच्छा खाना बनाती हैं।
निक्की ने क्यों लिया राजीव का नाम?
जब फराह खान ने निक्की तंबोली से पूछा कि उन्होंने राजीव अदातिया का नाम क्यों चुना? इस पर निक्की ने कहा कि वह पहले दीपिका कक्कड़ का नाम लेना चाहती थीं लेकिन पिछले चैलेंज में उन्हें और राजीव दोनों को स्पून टैप मिला। राजीव चैलेंज को अच्छी तरह से कंप्लीट करते हैं। वह नहीं चाहती हैं कि राजीव ये टास्क उनसे बेहतर करें इसलिए उन्होंने राजीव का नाम लिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 5 मिनट के डिसएडवांटेज के बावजूद राजीव अदातिया जज को अपनी डिश से इम्प्रेस कर पाते हैं?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines