हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में गौरव खन्ना खुद नहीं करते कुकिंग? मुनव्वर ने उठाए फैंस के सवाल

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें मुनव्वर फारूकी शो में बतौर गेस्ट पहुंचे हैं। वह गौरव खन्ना से कहते हैं कि फैंस को लगता है कि गौरव शो में खुद कुकिंग नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Celebrity MasterChef File Photo

साेनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ अपने फिनाले वीक में पहुंचकर और भी ज्यादा दिलचस्प हो चुका है। इस पूरे हफ्ते में नए-नए मेहमान शो में बतौर गेस्ट शामिल होंगे। मेकर्स की तरफ से अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के फिनाले वीक में पहुंचे हैं। इस दौरान वह गौरव खन्ना से कहते हैं कि बाहर बहुत से फैंस हैं जो यकीन नहीं कर पा रहे कि आप कुकिंग करते हो। उन्हें लगता है कि आप अपनी डिश को बदल देते हो।

मुनव्वर ने उठाए फैंस के सवाल

सोनी टीवी ऑफिशियल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनव्वर फारूकी मेहमान बनकर शो में आए हैं। वह शो की जज फराह खान के साथ गौरव खन्ना के काउंटर पर पहुंचते हैं। मुनव्वर, गौरव से कहते हैं, ‘कितने सारे फैंस हैं, जो यकीन भी नहीं करते हैं कि आप अपनी डिश को खुद बना रहे हो।’

यह भी पढ़ें: अर्चना गौतम के एलिमिनेशन के 5 कारण, क्यों टूटा ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ बनने का सपना?

विज्ञापन

गौरव ने चेक कराया ड्रॉअर

मुनव्वर फारूकी की बात सुनकर गौरव कहते हैं, ‘मुझे भी नहीं यकीन होता है।’ कॉमेडियन आगे कहते हैं, ‘फैंस को लगता है कि आप अपनी डिश को स्वाइप कर रहे हो।’ इस पर गौरव कहते हैं, ‘चलो अभी दूध का दूध और पानी का पानी कर लेते हैं।’ इसके बाद गौरव, मुनव्वर से काउंटर और सारे ड्रॉअर चेक करने के लिए कहते हैं। वह कहते हैं कि ‘मुझपर भरोसा नहीं है लेकिन मुनव्वर फारूकी पर तो होगा।’

गौरव ने जीता जज का दिल

सोशल मीडिया पर बीते दिन ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का प्रोमो सामने आया था, जिसमें दिखाया गया कि गौरव खन्ना एक स्वीट डिश बनाते हैं। जब वह उसे जज के सामने परोसते हैं तो तीनों जज फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार हैरान रह जाते हैं। शेफ रणवीर कहते हैं कि वह गौरव की डिश को देखकर स्पीचलेस हो गए हैं। इसके बाद वह स्पून टैप देते हैं। वहीं विकास खन्ना गौरव की डिश को बिना टेस्ट किए ही स्पून ड्रॉप देते हैं। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola