Celebrity MasterChef Judge Vikas Khanna: इंडिया का पहला सेलिब्रिटी कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ सोनी टीवी पर दस्तक दे चुका है। इस शो में पॉपुलर शेफ विकास खन्ना बतौर जज नजर आ रहे हैं। उनके अलावा रणवीर बरार और फराह खान भी शो में जज हैं। कम लोगों को पता होगा कि विकास खन्ना इंडिया के पहले ऐसे सेफ हैं, जिनकी डिश को सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि विदेशों तक पसंद किया जाता है। इस उपलब्धि के पीछे उनका स्ट्रगल भी है, जिसका खुलासा हाल ही में हुआ। आइए जानते हैं कि कौन हैं शेफ विकास खन्ना?
इंडियन रेसिपी के सबसे बड़े प्रमोटर
सोनी लिव के इंस्टाग्राम पेज पर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस प्रोमो की शुरुआत में विकास खन्ना अपनी जर्नी के बारे में बताते नजर आए। फराह खान ने शेफ का अभिवादन किया और बताया कि कैसे विकास खन्ना इंडियन रेसिपी के सबसे बड़े प्रमोटर हैं।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में जज को इम्प्रेस नहीं कर सके ये 5 सेलेब्स, पहली डिश में ‘बंटाधार’
व्हाइट हाउस तक पहुंचाई उपलब्धियां
प्रोमो में फराह खान बताती हैं कि शेफ विकास खन्ना के पास 8 मिशेलिन स्टार हैं और वह गॉर्डन रामसे के साथ दुनिया के सबसे बड़े शेफ्स में से एक हैं। वहीं शेफ रणवीर बरार ने बताया कि विकास खन्ना की डिश और उपलब्धियां व्हाइट हाउस तक पहुंच चुकी हैं। विकास ने बताया कि जब वह कॉलेज में थे, वहां कभी इंडियन फूड बनाना नहीं सिखाया गया। वहां सिर्फ फ्रेंच और वेस्ट फूड्स सीखने के लिए कहा जाता था।
रिजर्वेशन रेस्तरां के बने मालिक
विकास खन्ना ने आगे कहा, ‘मैंने देसी खाना चुना था इसलिए मुझे नौकरी नहीं मिली। उनका मानना था कि देसी शेफ की औकात नहीं है लेकिन मैंने ठान लिया था कि इंडियन फूड खाने का समय आ गया है।’ उन्होंने बताया कि जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने जा रहे थे, तब वह नंबर वन रिजर्वेशन रेस्तरां के मालिक थे।
आज तक कुंवारे हैं विकास खन्ना
बता दें कि विकास खन्ना शेफ होने के अलावा रेस्तरां मालिक, कुकबुक लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं। इसके अलावा वह मास्टरशेफ इंडिया के जज रह चुके हैं। विकास खन्ना न्यूयॉर्क में रहते हैं और आज तक कुंवारे हैं। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी शादी होने वाली थी लेकिन 3 बार उनका रिश्ता टूटा। उन्हें अपने करियर पर फोकस करना था इसलिए उन्होंने कुंवारे रहने का फैसला किया।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
18 mins agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
3 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
8 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
8 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
9 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
11 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
19 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines