हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Celebrity MasterChef में 4 कंटेस्टेंट्स के साथ 'खेला', एक ट्विस्ट ने छीन लिया बड़ा मौका

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में शेफ विकास खन्ना बतौर गेस्ट आए और उन्होंने सेलिब्रिटी को कुकिंग चैलेंज दिया। हालांकि 4 सेलिब्रिटी के साथ ‘खेला’ हो गया।

विज्ञापन
Celebrity Masterchef. File Photo

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में इन दिनों कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिनसे सेलिब्रिटी कुक्स का कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के लिए नया कुकिंग चैलेंज लेकर शेफ कुणाल कपूर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी कंटेस्टेंट्स को अपनी रेसिपी विंटर इंग्रेडिएंट के साथ बनानी होगी। उन्हें अपनी डिश को तैयार करने के लिए 70 मिनट दिए गए जिनमें 5 मिनट पेंट्री से इंग्रेडिएंट एकत्रित करना भी था। यानी कि सभी सेलिब्रिटी को सिर्फ 65 मिनट में अपनी विंटर रेसिपी तैयार करनी थी। इस टास्क के दौरान 4 कंटेस्टेंट्स के साथ खेला हो गया और उनके हाथ से बड़ा माैका छिन गया।

कुणाल कपूर ने दिया ट्विस्ट

शेफ कुणाल कपूर का चैलेंज एक्सेप्ट करने के बाद सभी सेलिब्रिटीज ने अपनी-अपनी विंटर रेसिपी बनानी शुरू की। गौरव खन्ना ने गाजर का इस्तेमाल करते हुए एक शानदार डिश बनाई जबकि तेजस्वी प्रकाश ने ज्वार का इस्तेमाल अपनी डिश में किया। दीपिका कक्कड़ ने आइसक्रीम से जुड़ी रेसिपी बनाई। इस तरह सभी सेलिब्रिटी कुक्स ने अपनी डिश से चारों जज फराह खान, शेफ विकास खन्ना, शेफ कुणाल कपूर और शेफ रणवीर बरार को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश की।

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef की Kabita Singh कौन? जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिल चुका अवॉर्ड

विज्ञापन

जब सभी सेलिब्रिटी की डिश लगभग तैयार होने के करीब थी तभी आखिरी 20 मिनट में कुणाल कपूर ने एक ट्विस्ट ने उनके होश उड़ा दिए। दरअसल, शेफ कुणाल ने बताया कि सभी सेलिब्रिटी को अपनी डिश में नाइट्रोजन लिक्विड का इस्तेमाल करना होगा। दरअसल, नाइट्रोजन लिक्विड बेहद ठंडा होता है जो किसी भी फूड प्रोडक्ट को महज कुछ सेकंड में फ्रीज कर सकता है।

4 सेलिब्रिटी के साथ ‘खेला’

जब सभी सेलिब्रिटी अपनी डिश को चारों जज के सामने सर्व करने की तैयारी कर रहे थे, तभी जज के एक ट्विस्ट ने पूरा गेम पलट दिया। दरअसल, आखिरी वक्त में कुणाल कपूर ने कहा कि वह 11 सेलिब्रिटी में से सिर्फ 6 की डिश चखेंगे। ये सुनकर सेलिब्रिटी हैरान रह गए। इसके बाद चारों जज ने तेजस्वी प्रकाश, दीपिका कक्कड़, चंदन प्रभाकर, कबिता सिंह, फैसल शेख, अभिजीत सावंत की डिश चखी। आखिरी में गौरव खन्ना को भी मौका मिला कि वह अपनी डिश को जज के सामने सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

वहीं राजीव अदातिया, उषा नाडकर्णी, अर्चना गौतम और निक्की तंबोली को अपनी विंटर रेसिपी जज के सामने सर्व करने का मौका ही नहीं मिला जो उनसे एक बड़ा मौका छूटने जैसा था। इससे उन पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola