Kabita Singh In Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में टीवी सेलिब्रिटीज के साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कबिता सिंह भी शामिल हुई हैं। अपनी कुकिंग से वह शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और फराह खान को इम्प्रेस करने की काफी कोशिश कर रही हैं। लेटेस्ट एपिसोड में पहला मौका था जब उनकी रेसिपी को तीनों जज ने काफी पसंद किया। शेफ रणवीर ने खासतौर पर उनके बनाए गुलाब जामुन की काफी तारीफ की। कबिता दूसरे हफ्ते की टॉप 3 लिस्ट में शामिल हुईं जिनकी रेसिपी को तीनों जज ने सबसे ज्यादा पसंद किया।
कौन हैं कबिता सिंह?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का हिस्सा बनने से पहले कबिता सिंह अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी कुकिंग का टैलेंट अक्सर दिखाती रही हैं। जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें बता दें कि कबिता साल 2014 से यूट्यूब पर खुद का फूड चैनल चलाती हैं। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपनी जर्नी से रूबरू कराया। शो के दौरान खुलासा हुआ कि उन्हें पिछले साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अवॉर्ड के रूप में सम्मान मिल चुका है।
कैसे शुरू किया यूट्यूब चैनल?
शो के दौरान कबिता सिंह ने बताया कि उनकी फैमिली में लड़कियों को नौकरी करना अलाउड नहीं था। उनके पापा ने नौकरी करने से मना कर दिया था और उनकी शादी कर दी थी। हालांकि उनके पति ने उनका पूरा साथ दिया। कबिता ने बताया कि ‘मेरे पति ने मुझे परमिशन दी कि मैं जो करना चाहती हूं वो कर सकती हूं। इसलिए मैंने यूट्यूब पर अपना फूड चैनल शुरू किया।’
कबिता आगे कहती हैं, ‘मैं सुबह से शाम तक अपने बच्चों और खाने का काम करती थी। देर रात को अपने यूट्यूब के लिए वीडियो शूट करती थी। वीडियो रेसिपी रात को 12 से 3 बजे तक शूट करती थी। इंट्रो शूट करने के लिए मुझे लाइट की जरूरत पड़ती थी इसलिए मैं किचन में धूप आने के बाद उसे शूट करती थी। वॉयस ओवर को मैं बच्चों के सोने के बाद रात में शूट करती थी।’
स्ट्रगल ने दिलाई पहचान
कबिता सिंह ने बताया कि यूट्यूब चैनल खोलने के बाद उन्हें काफी स्ट्रगल का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी इसे खुद पर हावी होने नहीं दिया। उन्हें अच्छा लगता था, जब लोग उनके वीडियो पर रेसिपी की तारीफ करते थे। उनकी जर्नी को सुनने के बाद शेफ विकास खन्ना भी कबिता सिंह की तारीफ करते दिखे।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines