Farah Khan Angry On Nikki Tamboli: सोनी लिव के शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में चौथा हफ्ता शुरू हो चुका है। इसी के साथ सेलिब्रिटी को उनका पहला टास्क दिया गया। ये टास्क सुनने में जितना इंटरेस्टिंग था, बनाने में सेलेब्स कुक्स के लिए उतना ही मुश्किल था। शो के दौरान सभी सेलिब्रिटीज ने फ्यूजन डिश बनाकर जज को इम्प्रेस करने की कोशिश की लेकिन निक्की तंबोली की डिश को देखकर फराह खान भड़क गईं। फराह ने निक्की की क्लास लगाते हुए कहा कि अगर ब्लैक एप्रन चैलेंज में वह ऐसी डिश बनाती तो अभिजीत सावंत नहीं बल्कि वह शो से बाहर होतीं। इसके बाद तीनों जज ने निक्की तंबोली की डिश को खाने से मना कर दिया।
सेलिब्रिटी को क्या मिला था चैलेंज?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के चौथे एपिसोड की शुरुआत त्योहारों के सेलिब्रेशन के साथ हुई। इस दौरान शेफ विकास खन्ना, शेफ रणवीर बरार और फराह खान ने सेलिब्रिटी कुक्स को चैलेंज दिया। इसके मुताबिक उन्हें अपने पसंदीदा त्योहार या उस त्योहार से जुड़ी याद को ध्यान में रखते हुए फ्यूजन डिश बनानी थी।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee के बाद Khatron Ke Khiladi 15 में दूसरा नाम कौन? बिग बॉस 18 का था फाइनलिस्ट
किसने कौन सी डिश बनाई?
तीनों जज के चैलेंज को ध्यान में रखते हुए गौरव खन्ना ने होली का त्योहार चुना और गुजिया बनाई। कबिता सिंह ने छठ का ठेकुआ, आयशा जुल्का ने करवाचौथ, राजीव अदातिया ने क्रिसमस, तेजस्वी प्रकाश ने दिवाली, उषा नाडकर्णी ने गणेश चतुर्थी, फैजल शेख ने ईद और निक्की तंबोली ने नवरात्रि को अपनी डिश के साथ सेलिब्रेट किया।
निक्की पर क्यों भड़कीं फराह?
निक्की तंबोली ने नवरात्रि को सेलिब्रेट करते हुए चने की सब्जी, पूरी और श्रीखंड से जुड़ा फ्यूजन तैयार किया था। हालांकि समय नहीं बचने की वजह से उनकी डिश पूरी तरह तैयार नहीं हुई और निक्की को बिना प्लेटिंग डिश को जज के सामने सर्व करना पड़ा। जैसे ही निक्की अपनी डिश के साथ जज की टेबल पर पहुंची तो फराह खान भड़क गईं।
फराह खान ने कहा, ‘मुझे आपकी कोशिश में कमी दिख रही है। निक्की आपको पता है कि कोई बाहर नहीं हो रहा। मुझे नहीं लगता कि हमें आपकी डिश खानी चाहिए। अगर आज एलिमिनेशन चैलेंज होता तो हम सिर्फ डिश को देखकर आपको बाहर कर देते। वर्ल्ड क्लास शेफ के सामने ऐसी डिश पेश करना उनका अपमान करना है।’
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
24 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
57 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines