आज रात टीवी के पॉपुलर सेलिब्रिटी बेस्ड कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ये शो फैंस को काफी पसंद है। ऐसे में जब ये शो खत्म होगा, तो उन्हें अपने इस खाली समय में काफी बोरियत महसूस होगी। खैर वो तो बाद की बात है, अभी तो फैंस को ग्रैंड फिनाले की एक्साइटमेंट हो रही है। जनवरी से शुरू हुए इस शो को आज आखिरकार एक विजेता मिल ही जाएगा। कई महीनों की मेहनत के बाद आज एक सेलिब्रिटी इस शो की ट्रॉफी और प्राइज मनी जीत ही जाएगा।
ये हैं ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
आपको बता दें, 11 कंटेस्टेंट्स के साथ ये शो शुरू हुआ था। अब फिनाले में सिर्फ 5 लोग ही अपनी जगह बना पाए हैं। आज रात मुकाबला गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तम्बोली, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फेसु और राजीव अदातिया के बीच होगा। इन पांचों में से कोई एक ही ये शो जीतकर पहला इंडियन ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ बन जाएगा।
कब और कहां देख सकते हैं ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का ग्रैंड फिनाले?
आपको बता दें, आप इस शो का ग्रैंड फिनाले 11 अप्रैल यानी आज रात 8 बजे देख सकते हैं। 8 बजे से ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का ग्रैंड फिनाले एपिसोड शुरू हो जाएगा। सोनी टीवी पर इसका टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा आप इसे सोनी लिव पर भी देख सकते हैं। शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना, फराह खान के साथ संजीव कपूर इस शो के विजेता का नाम घोषित करेंगे।
यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia 1 गाने की लेती हैं कितनी फीस? Nasha से पहले इन 3 आइटम सॉन्ग्स से बॉलीवुड में मचाई खलबली
जीतने वाले को मिलेगा क्या-क्या?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शो जीतने वाले को 25 लाख की प्राइज मनी मिलने वाली है। इसके अलावा विनर को एक चमचमाती ट्रॉफी भी मिलेगी। इतना ही नहीं विजेता को ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ की एक खास जैकेट भी मिलने वाली है। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर यही चर्चा चल रही है कि गौरव खन्ना ही ये शो जीतने वाले हैं। काफी दिनों ने उन्हें ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का विनर बताया जा रहा है। अब इन दावों में कितना दम है? ये तो आज रात पता ही चल जाएगा।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
13 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
15 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
23 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines