---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef में Gaurav Khanna की बेस्ट डिश कौन-सी? तीनों जज एक साथ हो गए थे इम्प्रेस

गौरव खन्ना की एक डिश ने तीनों जजों को इमोशनल कर दिया था। एक डिश से वो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में छा गए थे। ये डिश कौन-सी है? पता करते हैं।

---विज्ञापन---

टीवी रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का कुछ ही देर में ग्रैंड फिनाले शुरू होने वाला है। इस शो को जीतने की रेस में 5 सेलिब्रिटीज दौड़ रहे हैं। इन पांचों के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा है और पूरे सीजन इन्होंने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। इस रेस में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर गौरव खन्ना सबसे आगे हैं और उनके शो जीतने के सबसे ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं। गौरव खन्ना ने इस शो में जो ग्रोथ दिखाई है, उसने सभी को हैरान कर दिया।

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में गौरव खन्ना की ये डिश है सबसे स्पेशल

इस सीजन में उन्होंने एक ऐसी डिश बनाई थी, जिसे दोनों शेफ रणवीर बरार और विकास खन्ना के साथ-साथ फराह खान ने भी सुपरहिट बताया था। चलिए जानते हैं वो एक डिश कौन-सी थी? जिसने गौरव को न सिर्फ तारीफ बल्कि नेशनल टीवी पर सम्मान भी दिलवाया था। आपको बता दें, फिनाले से कुछ दिन पहले ही गौरव खन्ना ने एक खास मिठाई बनाई थी, जिसका नाम था- Honeycomb Pavlova। उसे चखने से पहले ही शो के जज इम्प्रेस हो गए थे। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि गौरव उसे बना पाएंगे, लेकिन उन्होंने सभी को हैरान कर दिया।

---विज्ञापन---

Honeycomb Pavlova से जीता था सबका दिल

गौरव ने गिलास में एक डिश परोसी थी, जिसमें पावलोवा के ऊपर सिरप टपकता हुआ नजर आ रहा था। इसे उन्होंने शहद के छत्ते की तरह दिखाया था। इस डिश में उनका मेन इंग्रेडिएंट अदरक था। इसे उन्होंने इतनी खूबसूरत डिश तैयार कर दी कि शो के जजेस भी चौंक गए थे। विकास खन्ना तो ये देखकर इमोशनल ही हो गए थे। विकास ने स्पून ड्रॉप कर दिया था, तो रणवीर बरार ने स्पून तप करके खुशी जताई थी। वहीं, फराह खान ने किस किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef का आज होगा ग्रैंड फिनाले, कब और कहां देख सकते हैं शो? कितनी होगी प्राइज मनी?

गौरव खन्ना की डिश पर हुई था बवाल

गौरव की इस खास डिश को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हो चुकी है। स्विस के एक शेफ ने बताया था कि गौरव की डिश ओरिजिनल नहीं है। इसके बाद गौरव पर आइडिया कॉपी करने का आरोप लगा था। हालांकि, शेफ विकास ने बाद में गौरव को डिफेंड भी किया था। शेफ विकास खन्ना ने कहा था कि ड्रिपिंग कोन दशकों से मौजूद हैं, लेकिन जिस तरह से गौरव ने इसे प्रेजेंट किया वो रेवोल्यूशनरी था।

First published on: Apr 11, 2025 07:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola