Celebrity MasterChef: सोनी टीवी के कुकिंग रिएलिटी शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में अब काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। सेलेब्स एक के बाद एक कुकिंग चैलेंज कर रहे हैं और अपने खाने से जजिस को इंप्रेस कर रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में दो टीमों में सेलेब्स ने होटल के किचन में खाना बनाया। हालांकि अभी चैलेंज पूरा नहीं हुआ है लेकिन दोनों टीमों में से कौन हारा है और किसे ब्लैक एप्रन मिलेगा, ये जरूर पता चल गया है। साथ ही किन सेलेब्स पर पहले एविक्शन की तलवार लटक रही है, चलिए आपको बताते हैं।
दो टीमों में बंटे सेलेब्स
हाल ही में सेलेब्स की तरफ से दो कैप्टन बने। एक तेजस्वी प्रकाश और दूसरी कविता सिंह। इन दोनों ने ही अपनी-अपनी टीमें चुनीं, जहां तेजस्वी की टीम में चंदन प्रभाकर, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, उषा ताई रहे वहीं कविता सिंह की टीम में फैजल शेख, अर्चना गौतम, दीपिका इब्राहिम, राजीव अदातिया और अभिजीत सावंत थे। इन दोनों ही टीमों को होटल के किचन में खाना बनाना है, जहां हर सेलेब्रिटी अपनी तरफ से कुछ ना कुछ बना रहा है।
किन सेलेब्स पर बाहर होने का खतरा
इस कुकिंग चैलेंज में जीतने वाली टीम को जहां एक और फायदा मिलेगा वहीं हारने वाली टीम सीधे-सीधे बाहर होने के लिए ब्लैक एप्रन के चैलेंज में चली जाएगी। अब शो के ऑन एयर हुए प्रोमो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ तेजस्वी प्रकाश ब्लैक एप्रन पहनकर नीचे खाना बनाने वाले एरिया में खड़ी हुई हैं वहीं अर्चना गौतम ऊपर सेफ जोन में हैं।
यानी हारने वाली टीम रही है तेजस्वी प्रकाश की और वो पूरी टीम पर बाहर होने का खतरा अब बना हुआ है। इन पांच सेलेब्स में से ही कोई एक मास्टरशेफ के पहले एविक्शन का शिकार हो जाएगा।
कौन होगा बाहर?
अब सवाल ये है कि सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के पहले एविक्शन में कौन बाहर होगा। तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, उषा ताई और चंदन प्रभाकर इन पांचों सेलेब्स में से कोई एक इस हफ्ते के आखिर तक बाहर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Deva BO Collection: ‘देवा’ ने छठे दिन किया ‘खेला’, बदल गया बॉक्स ऑफिस का पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
52 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines