Celebrity MasterChef Finale: पिछले करीब ढाई महीने से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा टीवी का पहला कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ आज फाइनली खत्म हो गया है। गौरव खन्ना ने शो का खिताब जीत लिया है, जबकि निक्की तंबोली को हैरान कर देने वाली हार का सामना करना पड़ा है। निक्की जिन्हें इस शो ने ‘ठेचा क्वीन’ का नाम दिया था उन्होंने शो के दौरान शेफ रणवीर बरार से सबसे ज्यादा बार ‘स्पून टैप’ हासिल किया। अपने अलग-अलग फ्लेवर वाली डिश और एक्सपेरिमेंट से शेफ रणवीर बरार, शेफ विकास खन्ना और फराह खान का दिल जीता। इसके बावजूद निक्की तंबोली सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब हासिल नहीं कर सकीं। आइए जानते हैं इसके पीछे के 5 कारण…
किस्मत की पोटली
फिनाले की पहली डिश चिकन और प्रॉन्स के साथ उन्होंने एक बेहतरीन डिश बनाई थी जिसका नाम उन्होंने ‘किस्मत की पोटली’ रखा था। हालांकि उनकी डिश के कुछ फ्लेवर कमजोर साबित हुए। उनकी डिश गौरव खन्ना की डिश को बीट नहीं कर सकी।
चिकन बना बैडलक
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में कहीं न कहीं एलिमिनेशन की वजह चिकन रहा है। निक्की ने फिनाले के लिए चिकन चुना। उनकी डिश चारों चारों जज शेफ संजीव कपूर, शेफ रणवीर बरार, शेफ विकास खन्ना और फराह खान को पसंद आई लेकिन चिकन उन्हें जिताने के लिए काफी मदद नहीं कर पाया।
एक्सपेरिमेंट्स पड़ गया भारी
निक्की तंबोली ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हमेशा एक से बढ़कर एक डिश बनाई। अपने हर चैलेंज में उन्होंने कोशिश की एक्सपेरिमेंट्स करने की लेकिन फिनाले की डिश में उन्हें कहीं न कहीं एक्सपेरिमेंट करना भारी पड़ गया। इस वजह से उनकी डिश कहीं न कहीं गौरव खन्ना की डिश के आगे फीकी पड़ गई।
ओवर कॉन्फिडेंस बना वजह?
निक्की तंबोली सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की वो सेलिब्रिटी कुक रही हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार शेफ रणवीर बरार से स्पून टैप हासिल किया। अधिकतर बार निक्की ने अपनी डिश से जज को इम्प्रेस किया है। इस वजह से फिनाले में उनका ओवर कॉन्फिडेंस भी हार की एक वजह हो सकता है।
ठेचा बनाना भी एक वजह
निक्की तंबोली ने शो के दौरान हमेशा कहा है कि वह महाराष्ट्रीयन डिश को सबसे आगे लेकर जाना चाहती हैं। शो के दौरान उन्होंने अधिकतर बार ठेचा बनाया। एक ये कारण भी रहा कि उनकी डिश कहीं न कहीं महाराष्ट्रीयन कुजिन तक सीमित रह गई।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines