Celebrity MasterChef Finale: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का आज ग्रैंड फिनाले है। आज पता चल जाएगा कि गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली या फैसल शेख इन पांचों में से किसे पहले सेलिब्रिटी शेफ का टाइटल मिलेगा। बीते दिन शेफ संजीव कपूर फिनाले के खास मौके पर आए और पांचों फाइनलिस्ट को मोटिवेट किया। इस बीच शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना इमोशनल होते हुए नजर आए। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के मंच पर पहली बार देखा गया जब गौरव खन्ना की आंखें नम हुई हों। उनके फैंस भी उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
गौरव खन्ना हुए इमोशनल
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में गौरव खन्ना काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं, ‘आज पता नहीं क्यों मुझे रोना आ रहा है। मैं वैसे कभी इमोशनल होता नहीं हूं। एक एक्टर होने के नाते मैं अपने इमोशन हमेशा…’ इतना कहते ही गौरव की आंखों में पानी आ जाता है और वह वहीं नीचे की तरफ झुकते हुए रोने लग जाते हैं।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान पहले होते तो अंग्रेज भाग जाते..’ करण पटेल ने पॉडकास्ट में क्यों कही ये बात?
शेफ रणवीर ने लगाया गले
गौरव खन्ना को इमोशनल होते हुए देखकर शेफ रणवीर बरार उनके पास आते हैं और उन्हें गले से लगा लेते हैं। गौरव को समझाते हुए शेफ संजीव कपूर कहते हैं, ‘अभी तक आप शायद इमोशन से भागकर यहां तक पहुंचे हो। आज से इमोशन से जुड़कर जिंदगी शुरू करो।’ इस दौरान फराह खान भी आती हैं और गौरव को गले से लगाकर उन्हें जादू की झप्पी देती हैं।
फैंस ने वीडियो पर लुटाया प्यार
उधर, जैसे ही गौरव खन्ना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनके फैंस भी एक्टर पर प्यार लुटाने लगे। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘हां, जो लोग हमेशा से शांत रहते हैं, मजाकिया जवाब देते हैं और धैर्य का लेवल दिखाते हैं, ऐसा नहीं है कि उन पर किसी बात का कोई असर नहीं होता। वह इसे छिपाए रखना पसंद करते हैं और लाखों बार, #GauravKhanna, आपकी भावनाएं बहुत ज्यादा निजी होती हैं।’ बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले में सभी फाइनलिस्ट की फैमिली आई है, जबकि गौरव खन्ना के खास दोस्त हुसैन कुवाजेर्वाला आए हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines