सेलिब्रिटी मास्टरशेफ: तेजस्वी के बाद गौरव खन्ना ने बनाया रिकॉर्ड, फिनाले वीक में जज भी हुए मुरीद

Celebrity MasterChef Finale: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले वीक के पहले चैलेंज में गौरव खन्ना ने सबसे बेहतरीन डिश बनाकर नया रिकॉर्ड बना दिया। तेजस्वी प्रकाश के बाद उनकी डिश यादगार बन गई।

celebrity masterchef finale gaurav khanna create history get chef ranveer brar knife

Celebrity MasterChef File Photo

Celebrity MasterChef Finale: साेनी लिव के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का फिनाले वीक चल रहा है। इस दौरान शेफ सारांश गोइला टॉप 5 फाइनलिस्ट के लिए नया चैलेंज लेकर आए। इस चैलेंज में सेलिब्रिटी कुक्स को वो डिश अलग तरह से बनानी थी जिसमें वह सबसे ज्यादा माहिर हैं। जहां राजीव अदातिया और गौरव खन्ना का हाथ स्वीट डिश में काफी अच्छा है, तो वहीं निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश महाराष्ट्रीयन डिश परफेक्ट बनाती हैं। दिलचस्प बात ये है कि गौरव खन्ना ने फिनाले वीक में बड़ा खिताब हासिल करते हुए चारों जज से बड़ी उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन

गौरव ने बनाया ब्लूबेरी केक

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले वीक के पहले चैलेंज में पांचों फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, फैसल शेख, निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश और राजीव अदातिया को अलग-अलग चैलेंज दिए गए थे। फिनाले वीक के पहले चैलेंज में गौरव खन्ना को स्वीट डिश बनाने का चैलेंज मिला था, क्योंकि स्वीट डिश पर उनकी अच्छी पकड़ है। गौरव ने इस दौरान एक शानदार ब्लूबेरी केक बनाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

गौरव ने डिश को दिया वाइफ का नाम

शो के दौरान जब गौरव खन्ना ने जब अपनी शानदार डिश ब्लूबेरी केक को शेफ रणवीर बरार, शेफ विकास खन्ना, शेफ सारांश गोइला और फराह खान के सामने परोसा तो उन्होंने इस डिश का नाम ‘आकांक्षा’ बताया। गौरव का कहना था कि ‘मैं ये डिश अपनी वाइफ आकांक्षा चमोला को डेडिकेट करना चाहता हूं।’ गौरव खन्ना की डिश को चखने के बाद चारों जज उनकी डिश के मुरीद हो गए। शेफ रणवीर ने ये तक कह दिया कि अगर गौरव की ये डिश फिनाले की डिश होती तो वह विनर बन जाते।

विज्ञापन

तेजस्वी के बाद गौरव को मिला खिताब

गौरव खन्ना की डिश चारों जज को बहुत ज्यादा पसंद आई। इसके साथ ही उन्होंने स्पून ड्रॉप दिया। वहीं शेफ रणवीर ने स्पून टैप देते हुए गौरव को अपना सिग्नेचर नाइफ दिया। रणवीर ने कहा, ‘ये गलत होगा कि अगर इस डिश को मेरा चाकू नहीं मिले। गौरव की डिश को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के हर सीजन में याद रखा जाएगा इस बात की मैं गारंटी देता हूं।’ बता दें कि गौरव से पहले तेजस्वी प्रकाश को शेफ रणवीर बरार का नाइफ मिल चुका है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही सीजन में दो कुक्स को शेफ रणवीर का नाइफ मिला हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ