Celebrity MasterChef: इंडिया का पहला सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में टीवी के जाने-माने स्टार्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखा रहे हैं। फराह खान, शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना इस शो को जज कर रहे हैं। पहला हफ्ता काफी शानदार रहा और अब दूसरे हफ्ते में सेलिब्रिटीज को और मुश्किल चैलेंज मिल रहे हैं। इन सब के बीच फराह खान मैच मेकर बन रिश्ता पक्का करने में लग गई हैं। बीते एपिसोड में हमने कुछ ऐसा ही देखा जब फराह खान ये कहती हैं कि ‘वो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में वो बुआ बन गई हैं जो रिश्ता पक्का कराती है।’
फराह खान बनीं मैच मेकर
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में शेफ कुणाल कपूर गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान उन्होंने सभी सेलिब्रिटीज को विंटर इनग्रेडिएंट का इस्तेमाल करते हुए डिश बनाने के लिए कहा। जब सभी सेलिब्रिटी कुक्स अपनी-अपनी डिश को तैयार कर रहे होते हैं तभी फराह खान और शेफ विकास खन्ना, तेजस्वी प्रकाश की टेबल पर जाते हैं। इस दौरान फराह तेजस्वी से पूछती हैं ‘शादी कब है?’ इस पर तेजस्वी कहती हैं, ‘हे भगवान अभी बहुत टाइम है।’
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में 4 कंटेस्टेंट्स के साथ ‘खेला’, एक ट्विस्ट ने छीन लिया बड़ा मौका
किसका रिश्ता पक्का करा रहीं फराह?
फराह आगे कहती हैं कि वह करण कुंद्रा की बात नहीं कर रही हैं। इसके बाद वह शेफ विकास खन्ना की तरफ इशारा करते हुए तेजस्वी से कहती हैं, ‘मैं यहां की बात कर रही हूं। मैं रिश्ता लेकर आई हूं।’ ये सुनते ही शेफ विकास हैरान हो जाते हैं। फराह आगे कहती हैं, ‘मैं वो बुआ हूं जो रिश्ता लेकर आई है। मिशेल स्टार और मास्टरशेफ का’ इस पर तेजस्वी हंसते हुए कहती हैं कि शेफ विकास उनके सर हैं। इसके बाद शेफ विकास तेजस्वी से उनकी रेसिपी के बारे में पूछते हैं और टॉपिक बदलने की कोशिश करते हैं।
फराह खान कहती हैं, ‘कुछ भी कर लो शेफ विकास बार-बार घूमकर खाने पर ही आ जाते हैं। मैं कितना अच्छा रोमांस एंगल लेकर आई थी लेकिन… इसको कहते हैं खीर में नमक डालना।’ इसके बाद फराह खान फिर से तेजस्वी और शेफ विकास की टांग खींचते हुए कहती हैं, ‘खाने की बात हो गई हो तो शहनाई की बात करें?’ ये सुनकर दोनों हंसने लगते हैं। इसके बाद फराह कहती हैं कि तुम दोनों बहुत बोरिंग हो और शेफ विकास को लेकर वहां से चली जाती हैं।
आज तक कुंवारे हैं शेफ विकास
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश पिछले काफी साल से टीवी एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। ‘बिग बॉस’ में रहते हुए दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शेफ विकास खन्ना की बात करें तो वह अभी भी कुंवारे हैं।
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
31 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines