Farah Khan Mocking Gaurav Khanna: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना भी अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। एक एपिसोड के दौरान एक्टर ने खुलासा किया था कि वह कलर ब्लाइंड से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में कुछ कलर्स के बीच अंतर करना मुश्किल होता है। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर गौरव खन्ना ने अपनी इस बीमारी का खुलासा किया। इस पर जज फराह खान ने जिस तरह से रिएक्शन दिया वह नेटिजन्स को पसंद नहीं आ रहा है। इस वजह से वह सोशल मीडिया पर फराह खान को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
क्या था इस हफ्ते का चैलेंज?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में फराह खान की खास डिश ‘रोस्ट चिकन’ सभी सेलिब्रिटी कुक्स के लिए चैलेंज बनकर आई। इस स्पेशल डिश को सभी ने चखा लेकिन गौरव खन्ना ने कहा कि वह शाकाहारी हैं। इसलिए वह चिकन को बिना चखे ही बनाएंगे। इम्यूनिटी पिन को जीतने के लिए गौरव खन्ना ने फराह खान की स्पेशल डिश को अपने अंदाज में बनाया। इसमें उन्होंने सरसों के साग का इस्तेमाल भी किया था।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: Archana Gautam पर क्यों भड़कीं फराह खान? एक्ट्रेस के छलके आंसू
गौरव खन्ना ने क्यों छेड़ी बीमारी की बात?
जब गौरव खन्ना अपनी डिश को फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार के सामने लेकर गए तो उनकी प्रेजेंटेशन जज को खास पसंद नहीं आई। शेफ रणवीर ने कहा कि उन्होंने गलत रंग की प्लेट चुनी है। इस पर गौरव ने कहा कि उन्हें कलर ब्लाइंड है। ये सुनते ही शेफ विकास चौंक जाते हैं। फराह खान कहती हैं, ‘क्या बकवास है!’
फराह खान मजाक करते हुए गौरव से पूछती हैं कि क्या उन्हें शेफ विकास की ब्लू जैकेट नजर नहीं आ रही है? असल में वह जैकेट रेड कलर की थी। इस पर ‘अनुपमा’ एक्टर कहते हैं, ‘नहीं ये जैकेट मुझे ऑरेंज और रेड के बीच की दिखाई दे रही है।’ इसके बाद शेफ विकास कहते हैं कि ‘अब कलर ब्लाइंड है तो मैं क्या ही कह सकता हूं।’
सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रोल
उधर, दर्शकों को फराह खान और शेफ विकास खन्ना का गौरव खन्ना के लिए ये बर्ताव पसंद नहीं आ रहा है। क्लिप देखने के बाद यूजर्स खासतौर पर फराह खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये परेशान करने वाला है कि जज इतने ज्यादा खारिज और अनभिज्ञ कैसे थे? गौरव खन्ना को छूट मत दो लेकिन सिंपैथी तो दिखाओ जब वह मुश्किल से जूझ रहे थे।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जज की तरफ से खासतौर पर फराह खान की तरफ से ये व्यवहार ठीक नहीं है। मैं ये नहीं कहता कि अपनी कमजोरी के लिए वह सिंपैथी के हकदार हैं। उन्होंने कभी इसकी डिमांड नहीं की। लेकिन उन्हें उनका मजाक उड़ाने या जिस तरह से उन्होंने रिएक्शन दिया, उसका अधिकार मिल जाता है।’
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
31 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines