Celebrity MasterChef Double Elimination: सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ दिन पर दिन काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। शो में आज डबल एलिमिनेशन का झटका लगने वाला है। यानी कि आज 8 सेलिब्रिटीज में से सिर्फ 6 सेलिब्रिटीज शो में रह जाएंगे। जाहिर है कि अर्चना गौतम पहले ही ब्लैक एप्रन चैलेंज में पहुंच चुकी हैं। उन्हें 4 और सेलिब्रिटज ने ज्वाइन कर लिया है। आज इन सेलिब्रिटीज को ब्लैक एप्रन चैलेंज का सामना करना पड़ेगा जिसमें से कोई 2 एलिमिनेट हो जाएंगे। आइए जानते हैं किस-किस पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी है?
जोड़ियों में करनी थी कुकिंग
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला था कि सेलिब्रिटीज को जोड़ी में हेल्दी फूड बनाना था। इस दौरान एक पार्टनर को साइकिलिंग करनी थी, जबकि दूसरे को खाना बनाना था। इस दौरान उषा नाडकर्णी और राजीव अदातिया की जोड़ी बनी। फैसल शेख के साथ दीपिका कक्कड़, गौरव खन्ना के साथ कबिता सिंह और निक्की तंबोली के साथ तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बनाई गई।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के 3 सेलिब्रिटी कौन? जो टॉप 5 में बना सकते हैं जगह!
5 सेलिब्रिटीज पहुंचे ब्लैक एप्रन में
इस चैलेंज में उषा नाडकर्णी और राजीव अदातिया की जोड़ी सबसे पहले सेव हुई। उनकी डिश सबसे बेहतर बनी थी। उसके बाद निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी सेव हुई। वहीं गौरव खन्ना, कबिता सिंह, फैसल शेख और दीपिका कक्कड़ को ब्लैक एप्रन चैलेंज में जाना पड़ा। हालांकि दीपिका की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें बीच में एपिसोड छोड़कर जाना पड़ा।
किस-किस पर एलिमिनेशन की तलवार
शो में ट्विस्ट तब आया जब शेफ रोमी गिल आईं और उन्होंने ओवरनाइट चैलेंज दिया। इस चैलेंज के साथ ही सेलिब्रिटीज को बताया गया कि उन्हें इस बार क्या बनाना होगा। इसके लिए पूरी तैयारी रात में करनी होगी। अगली सुबह उस डिश को बनाना होगा। प्रोमो से साफ है कि दीपिका कक्कड़ शो में लौटकर नहीं आई हैं। ऐसे में गौरव खन्ना, कबिता सिंह, फैसल शेख और अर्चना गौतम पर डबल एलिमिनेशन की तलवार लटकी है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines