Celebrity MasterChef: सोनी लिव के कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को एक महीना पूरा होने जा रहा है। चार हफ्ते पूरे कर चुके इस शो में काफी कुछ दिलचस्प देखने को मिल रहा है। सेलिब्रिटीज को अभी तक कई चैलेंज दिए जा चुके हैं। कुछ इन चैलेंज को पूरा करते हुए जज को इम्प्रेस करने में सफल रहे हैं। कुछ सेलिब्रिटीज पहले हफ्ते से खुद को प्रूव करने की कोशिश करते आ रहे हैं। इन चार हफ्तों में यह तो पता चल चुका है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का असली खिलाड़ी कौन है और यहां अनाड़ी कौन है? आइए जानते हैं कि किस सेलिब्रिटी की डिश को अभी तक सबसे स्वाददार रही है।
किसकी डिश ने जज को किया इम्प्रेस?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले हफ्ते की बात की जाए तो दीपिका कक्कड़ और तेजस्वी प्रकाश की डिश को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। हालांकि दूसरे हफ्ते से तेजस्वी का बुरा वक्त शुरू हो गया। उन्हें ब्लैक एप्रन चैलेंज को फेस करना पड़ा। गौरव खन्ना और कबिता सिंह की डिश में लगातार इम्प्रूवमेंट देखा जा रहा है। इसके अलावा शो की सबसे सीनियर सेलिब्रिटी उषा नाडकर्णी और आयशा जुल्का भी अपनी डिश से जज का दिल जीतती आई हैं।
फैसल शेख उर्फ फैजू की बात करें तो उन्होंने चौथे हफ्ते में एक डिश बनाई थी जिसे तीनों जज फराह खान,शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार से तारीफ मिली थी। शेफ विकास ने ये तक कह दिया था कि वह फैसु की डिश को यहां से उठाकर अपने रेस्टोरेंट में रख सकते हैं। उनके अलावा निक्की तंबोली भी उतार-चढ़ाव का सामना करती रहती हैं। इन सेलेब्स को खिलाड़ी कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef को बिग बॉस बना रहे ये 3 सेलेब्स, तू तू-मैं मैं से जज हुए परेशान
शो का अनाड़ी कौन?
पिछले चार हफ्तों की अगर बात की जाए तो अनाड़ी की लिस्ट में राजीव अदातिया और अर्चना गौतम का नाम लिया जा सकता है। बहुत कम बार ही हुआ है जब इन दोनों ने अपनी कुकिंग से जज का दिल जीता हो। बॉटम में रहते हुए ये सेलिब्रिटीज आगे बढ़ रहे हैं। हालिया एपिसोड में अर्चना गौतम ने चमत्कार दिखा दिया लेकिन राजीव की डिश कुछ खास अच्छी नहीं रही।
टॉप 5 में आने का हकदार कौन?
फिलहाल तो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में 10 सेलिब्रिटी शामिल हैं लेकिन अगर टॉप 5 की बात करें जो अधिकतम बार अपनी रेसिपी से जज का दिल जीत चुका है तो उसमें आयशा जुल्का और दीपिका कक्कड़ का नाम शामिल है। उनके अलावा गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश और कबिता सिंह भी हैं, जो टॉप 5 के हकदार हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
7 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
7 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
10 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines