Celebrity MasterChef के सेलेब्स की फीस रिवील, एक हफ्ते में छाप रहे लाखों

Celebrity MasterChef: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में कंटेस्टेंट बनने के लिए कौन, कितनी फीस चार्ज कर रहा है? अब उसका खुलासा हो गया है। सभी कंटेस्टेंट्स की वीकली फीस सामने आ गई है।

celebrity masterchef kunal kapur give task archana gautam nikki tamboli usha nadkarni rajiv adatia out of race

Celebrity Masterchef. File Photo

Celebrity MasterChef: सोनी लिव पर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ ने आते ही धमाका मचा दिया है। ये शो काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि सेलेब्स को किचन में स्ट्रगल करता देख फैंस भी एन्जॉय कर रहे हैं। जब कई अनाड़ी किचन में घुसते हैं तो कुकिंग चाहे कैसे भी क्यों न हो, लेकिन एंटरटेनमेंट भरपूर मिलता है। इस शो में सभी सेलेब्स फैंस को एंटरटेन करते हुए अपने स्वादिष्ट खाने से शेफ्स को भी इम्प्रेस करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इस शो के लिए कौन कितनी फीस ले रहा यही ये सवाल इन दिनों काफी ज्यादा उठ रहा है।

विज्ञापन

कौन है ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट?

हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट का नाम रिवील हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इस शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं। दरअसल, वो न सिर्फ बिग बॉस की ट्रॉफी जीत चुकी हैं, बल्कि टीवी की ‘नागिन’ बनकर भी सबका दिल जीतने में कामयाब रही हैं। ऐसे में तेजस्वी प्रकाश की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने उन पर लाखों रुपये खर्चने से भी परहेज नहीं किया। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी एक हफ्ते के 3 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं।

विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ और गौरव खन्ना वसूल रहे कितने लाख?

उनके अलावा टीवी की पॉपुलर बहू और दूसरी बिग बॉस विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) भी इस कुकिंग शो के जरिए काफी समय बाद स्क्रीन पर लौटी हैं। बताया जा रहा है कि इस शो में दीपिका कक्कड़ की एक हफ्ते की फीस 2.3 लाख रुपये है। ‘अनुपमा’ (Anupamaa) फेम एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) भी इस शो का हिस्सा हैं। टीवी के सबसे पॉपुलर शो में काम करने के बाद अब वो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में एक हफ्ते के लिए 2.5 लाख रुपये वसूल कर रहे हैं।

विज्ञापन

मिस्टर फैजू और निक्की तंबोली का पेमेंट रिवील

सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू (Mr. Faisu) ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में वीकली 2 लाख रुपये का पेमेंट ले रहे हैं। बिग बॉस फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की फीस भी रिवील हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो इस शो के लिए 1.5 लाख रुपये वीकली चार्ज कर रही हैं। अब इन सबकी फीस देखकर फैंस को भी झटका लग सकता है। सिर्फ एक हफ्ते में ये सेलेब्स लाखों रुपये कमा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ