Celebrity MasterChef: पॉपुलर शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में सभी कंटेस्टेंट्स अपने आपको प्रोफेशनल शेफ्स के सामने हर वक्त साबित कर रहे हैं। उनकी कुकिंग स्किल्स भी हर एपिसोड के साथ इम्प्रूव हो रही है। साथ ही टास्क भी इतने चैलेंजिंग हो रहे हैं कि दर्शक शो से पूरी तरह से जुड़ चुके हैं। अब इस शो ने लोगों के दिलों में इतनी जगह बना ली है कि जब कोई कंटेस्टेंट रोता है तो फैंस भी उनके साथ इमोशनल हो जाते हैं। अब लग रहा है कि अपकमिंग एपिसोड एक बार फिर ऑडियंस को भावुक कर देगा। शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है और ये देखकर आप भी इमोशनल हो सकते हैं।
उषा नाडकर्णी शो में हुईं इमोशनल
दरअसल, नए प्रोमो में शो की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट यानी दिग्गज एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni) शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) से बात करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान शेफ एक्ट्रेस को कुछ ऐसा कहते हैं कि उषा नाडकर्णी की आंखें नम हो जाती हैं और उनकी आवाज में दर्द उतर आता है। इस वीडियो में इन दोनों को पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए देखा जा सकता है। उषा नाडकर्णी के जिंदगी के दर्द अब नेशनल टीवी पर रिवील हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर विकास खन्ना ने उषा नाडकर्णी से ऐसा क्या पूछ लिया कि वो भावनाओं में बह गईं?
विकास खन्ना के सामने उषा नाडकर्णी ने अकेली होने पर जताया दुख
दरअसल, जब उषा नाडकर्णी कुकिंग कर रही थीं, तो शेफ विकास खन्ना उनके पास जाते हैं और पूछते हैं- उषा ताई इतने त्योहार देखे आपने, आपका क्या मतलब है, जब आप कहती हैं कि मैं हमेशा अकेली रहती हूं?’ ये सुनते ही उषा नाडकर्णी थोड़ी इमोशनल होती हैं और उनके चेहरे के भाव और आवाज दोनों में दर्द आ जाता है। उषा नाडकर्णी शेफ को जवाब देते हुए कहती हैं, ‘त्योहारों में अकेली का मतलब, मेरा बेटा रहता है भाई के साथ में, भाई भी अकेला था। अकेला मतलब उसकी बीवी और वो। भाई ने बोला मेरे बेटे को कि तू इधर आ। पहले मेरी मां ने उसको संभाला, उसके बाद भाई ने संभाला।’
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi सीजन 15 कब होगा शुरू? इन मशहूर सेलिब्रिटीज को मेकर्स ने किया अप्रोच
भाई के निधन को याद कर निकल आए उषा नाडकर्णी के आंसू
उषा नाडकर्णी ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘भाई नहीं है, अभी गया 30 जून को।’ ये कहते ही उषा नाडकर्णी की आंखों से आंसू बहने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने भाई को याद करते हुए कहा, ‘भाई हर साल बोलता था कि उषा इस साल हम क्या करेंगे गणपति पर? तो उसकी याद आई तो इसकी वजह से मैं इमोशनल हो गई।’ इसके बाद विकास खन्ना ने उषा नाडकर्णी को गले लगाया और उन्हें संभाला। अब शो के ये इमोशनल मोमेंट देखकर फैंस भी अपने आंसू बहने से रोक नहीं पा रहे हैं। उषा नाडकर्णी के लिए भाई के निधन का दुख और त्योहार पर अकेलापन का गम सुनकर फैंस भी मायूस हो गए हैं।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
55 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines