‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अब एक ऐसे स्टार को अप्रोच किया गया है जिसका नाम जानते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस शो के लिए अब टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर को अप्रोच किया गया है। ये एक्टर डेली सोप से लेकर रियलिटी शो में सभी का दिल जीत रहा है। एक्टिंग के बाद इन दिनों इस सेलिब्रिटी की कुकिंग स्किल्स के फैंस कायल हो रहे हैं।
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के किस कंटेस्टेंट को मिला ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफर?
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट को अब ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए अप्रोच किए जाने की बड़ी खबर सामने आई है। यानी एक शो खत्म होने से पहले ही इस एक्टर को एक और बड़े शो का ऑफर मिल गया है। इससे अच्छा एक एक्टर के लिए और क्या हो सकता है? एक के बाद एक बड़े शोज मिलने पर अब किसकी किस्मत चमक रही है? वो भी जान लेते हैं।
गौरव खन्ना को फिनाले से पहले ही मिला दूसरा शो?
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’के फाइनलिस्ट और रूमर्ड विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए अप्रोच किया गया है। गौरव इस शो से पहले ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में नजर आ रहे थे। यानी वो एक के बाद एक सारे सुपरहिट शोज का हिस्सा बन रहे हैं। एक तरफ इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं कि उन्होंने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जीत लिया है और दूसरी तरफ उन्हें रोहित शेट्टी के शो में आने का मौका मिल गया।
यह भी पढ़ें: ‘लोग असली रंग दिखाते हैं चाहे बिग बॉस हो या…’, रोजलिन खान ने हिना पर कसा तंज?
एक्टिंग और कुकिंग के बाद खतरों से खेलने का हुनर आएगा बाहर?
हालांकि, दोनों ही खबरें अभी तक कंफर्म नहीं हुई हैं, लेकिन फैंस इसी बात से एक्साइटेड हो गए हैं कि गौरव अब एक्टिंग और कुकिंग स्किल्स दिखने के बाद खतरनाक स्टंट भी करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर उन्होंने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया, तो उनके और फैंस दोनों के लिए किसी बड़े अचीवमेंट से कम नहीं होगा। गौरव खन्ना का एक और टैलेंट अब इस शो से बाहर आ सकता है। वैसे भी वो बेहद फिट लगते हैं और उन्हें देखकर यही लगता है कि वो बाकी कंटेस्टेंट्स को इस शो में भी कड़ी टक्कर देंगे।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines