Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने लम्बे समय बाद किसी शो में हिस्सा लेकर फैंस को खुश कर दिया है। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity MasterChef) से दीपिका कक्कड़ ने कई सालों बाद टीवी पर वापसी की है। इस शो में आते ही उनकी किस्मत चमक गई है। एक्ट्रेस की लाइफ में ढेर सारी खुशियां आ गई हैं। इस शो के तीसरे एपिसोड के बाद ही दीपिका कक्कड़ के घर से गुड न्यूज आ गई है। एक्ट्रेस की ननद यानी मशहूर यूट्यूबर सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) प्रेग्नेंट हैं। शोएब इब्राहिम की बहन ने खुद फैंस के सामने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।
दीपिका कक्कड़ की ननद हुईं प्रेग्नेंट
सबा इब्राहिम ने यूट्यूब पर अपने व्लॉग में फैंस को ये खुशखबरी सुनाई है। पति खालिद नियाज के साथ बैठकर सबा ने रिवील किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। शादी के 3 साल बाद उनकी दुआएं कबूल हो गई हैं। सभी लोग जानते हैं कि सबा कब से प्रेग्नेंट होने का इंतजार कर रही थीं। एक बार उन्होंने कन्सीव भी किया था, हालांकि उनकी खुशियों को किसी की नजर लग गई थी और उनका मिसकैरेज हो गया था। उस दौरान सबा और उनके परिवार को दुख में देखकर फैंस भी परेशान हो गए थे।
शादी के 3 साल बाद शोएब इब्राहिम की बहन ने सुनाई गुड न्यूज
वहीं, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है और आखिरकार खुशियों ने उनके घर और जीवन में दस्तक दी है। इस गुड़ को सुनाते हुए सबा ने फैंस को ये भी कहा है कि जो लोग पेरेंट्स नहीं बन पा रहे हैं वो कम नहीं हैं। उनकी जिंदगी में पहले भी खुशियां थीं और अभी भी हैं। सबा इब्राहिम ने कहा कि पॉजिटिव रहना और हिम्मत रखना बेहद जरूरी है। सबा ने बताया कि मुश्किल वक्त में उनके पति ने उन्हें कितना सपोर्ट किया है और कैसे उनकी हिम्मत बांधी। सबा ने अपने फैंस को इस बात की सफाई भी दी है कि उन्होंने ये गुड न्यूज देर से क्यों शेयर की है?
यह भी पढ़ें: 10 रुपये में किया डेब्यू, हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस ने राजनीति में भी कमाया नाम; पहचाना कौन?
अब तक क्यों छिपाई थी प्रेग्नेंसी की न्यूज?
उन्होंने कहा कि पहले एक मिसकैरेज हो चुका है, ऊपर से उन्हें PCOD भी है इसलिए वो डरी हुई थीं। वो चाहती थीं कि एक बार उन्हें तसल्ली हो जाए कि सब सही है और उनके ससुराल वाले भी हों तभी वो ये खबर सबके साथ शेयर करें। शोएब इब्राहिम की बहन ने बताया कि वो घर की शादियां भी अटेंड नहीं कर पाईं क्योंकि उनके डॉक्टर ने उन्हें ट्रेवल करने से मना किया था। इसके बाद व्लॉग में ये कपल अपने फैमिली के साथ खुशियां मनाता हुआ भी नजर आया। अब फैंस कपल के लिए बेहद खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines