Archana Gautam In Celebrity MasterChef: सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ कुछ सेलिब्रिटीज के लिए मजेदार तो कुछ के लिए मुश्किल होता दिखाई दे रहा है। अर्चना गौतम की बात करें तो हर दिन अर्चना को किसी न किसी वजह से जज की डांट सुननी पड़ जाती है। कभी उनकी डिश अच्छी नहीं बन पाती है तो कभी उनकी प्रेजेंटेशन में कमी रह जाती है। इस बार तो खाना बनाते हुए अर्चना से बड़ी चूक हो गई जिसकी चलते शो के जज शेफ विकास खन्ना चोटिल तक हो गए। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ?
अर्चना गौतम ने बनाई थी अरन चीनी बॉल्स
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में सभी सेलिब्रिटीज को नया चैलेंज दिया गया जिसके तहत उन्हें अपनी डिश में इटली के फ्लैग को रिप्रजेंट करना था। इस डिश को बनाने के लिए सभी को 90 मिनट दिए गए थे। वहीं गौरव खन्ना को 10 मिनट का एडवांटेज मिला था कि वह इस 10 मिनट में शेफ रणवीर बरार की हेल्प ले सकते हैं। अर्चना गौतम ने इस मौके पर अरन चीनी बॉल्स को रेड सॉस के साथ बनानी शुरू की लेकिन वह तय समय के अंदर डिश की प्लेटिंग कंप्लीट नहीं कर सकीं।
विकास खन्ना के मुंह में लगी चोट
अर्चना गौतम जब अपनी खास डिश रन चीनी बॉल्स को रेड सॉस के साथ जज फराह खान, शेफ रणवीर बरार, शेफ विकास खन्ना के सामने परोसा तो जज को ये कुछ खास पसंद नहीं आई। उनका कहना था कि डिश की बॉल्स काफी ड्राई हैं। इसके बाद जैसे ही शेफ विकास ने अर्चना की डिश को टेस्ट किया तो उनकी जीभ अंदर से कट गई।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: Archana Gautam पर क्यों भड़कीं फराह खान? एक्ट्रेस के छलके आंसू
फूट-फूटकर रोईं अर्चना
फराह खान ने अर्चना गौतम से पूछा कि उन्होंने अपनी डिश में ऐसा क्या डाला था, जिससे शेफ विकास खन्ना की जुबान कट गई? इस पर अर्चना ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं डाला था। इसके बाद एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोने लगीं। हालांकि शेफ विकास ने उन्हें चुप कराते हुए कहा कि उनकी कोई गलती नहीं थी। बता दें कि इससे पहले भी अर्चना गौतम ने अपनी डिश में गलती से एक टूथपिक छोड़ दी थी।
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
2 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
7 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
7 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
8 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
8 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
10 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
18 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines