Celebrity Masterchef: बिग बॉस 18 अब खत्म हो चुका है लेकिन दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तड़का देने के लिए नया कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जल्द दस्तक देने वाला है। शो 27 जनवरी से सोनी टीवी और सोनी लिव ऐप पर दस्तक देगा। इससे पहले शो से जुड़े प्रोमो सामने आने लगे हैं। इस बीच एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो के जज रणवीर बरार प्रतियोगी अर्चना गौतम पर भड़कते नजर आए हैं। खाना बनाते वक्त अर्चना से एक बड़ी चूक हो गई जिसके कारण उन्हें जज के निशाने पर आना पड़ा है।
अर्चना से हो गई बड़ी चूक
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सभी प्रतियोगियों को अंडे से जुड़ी एक डिश बनाने के लिए कहा जाता है। सभी प्रतियोगियों को टाइम लिमिट दिया जाता है, जिसके अंतर्गत उन्हें डिश बनाने में लगने वाले सभी सामान लाने होते हैं। इस दौरान अर्चना गौतम टमाटर लाना भूल जाती हैं। जब शेफ रणवीर बरार उनकी टेबल पर आते हैं, तब अर्चना कहती हैं कि वह टमाटर लाना भूल गईं।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal इस मामले में बन गए नंबर 1, करणवीर-विवियन सभी को छोड़ा पीछे
क्यों भड़के शेफ रणवीर?
प्रोमो में आगे दिखाते हैं कि अर्चना गौतम शेफ रणवीर से मदद मांगती हैं लेकिन वह ये कहते हुए मना कर देते हैं कि ‘मेरी सलाह फैसले के समय आएगी।’ जब डिश को टेस्ट करने का समय आता है, तब रणवीर बरार उन्हें एक बड़ी चूक के लिए डांटते हैं। दरअसल, जब अर्चना अपनी डिश जज के सामने रखती हैं, तो खाने के दौरान उसमें एक लकड़ी की नुकीली डंडी निकलती है।
रणवीर बरार ये देखकर काफी नाराज हो जाते हैं और अर्चना गौतम को उनकी लापरवाही के लिए डांटते हैं। रणवीर कहते हैं कि उनकी ये गलती रेस्टोरेंट में किसी कस्टमर की जान को खतरे में डाल सकती है। ये सुनकर सभी प्रतियोगी दंग रह जाते हैं। वहीं रणवीर बरार सभी से कहते हैं कि ऐसी गलतियों को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
कौन होंगे शो के जज?
गौरतलब है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ 27 जनवरी से रात 8 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो में टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाते हुए नजर आएंगे। शो को रणवीर बरार, फराह खान और विकास खन्ना जज करते दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines