Celebrity MasterChef Top 3 This Week: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इस वक्त दर्शकों का काफी ध्यान खींच रहा है। शो में मौजूद सभी सेलिब्रिटीज कुक्स अपनी-अपनी डिश से तीनों जज फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार को इम्प्रेस करने में लगे हुए हैं। दूसरे हफ्ते के लेटेस्ट एपिसोड में सेलिब्रिटीज को मौका दिया गया अपने किसी खास की पसंदीदा डिश बनाने के लिए जिसमें गेम चेंजर बनकर चंदन प्रभाकर ने स्पेशल पावर हासिल की। वहीं दूसरे हफ्ते की टॉप 3 लिस्ट में अपनी जगह बनाई। आइए जानते हैं कि टॉप 3 सेलिब्रिटीज कौन रहे?
70 मिनट में बनानी थी डिश
सेलिब्रिटीज मास्टरशेफ में सभी सेलिब्रिटी कुक्स को अपनी डिश तैयार करने के लिए 70 मिनट दिए गए थे। सबसे ज्यादा प्रेशर चंदन प्रभाकर, कविता सिंह, अभिजीत सावंत, अर्चना गौतम और उषा नाडकर्णी पर था। दरअसल, ये पांचों सेलिब्रिटीज पहले हफ्ते में इम्यूनिटी पिन की रेस से बाहर हो गए थे। सभी सेलिब्रिटीज ने जज की तरफ से दिए गए समय के अंदर अपनी डिश को तैयार किया। हालांकि ये टास्क उनके लिए काफी मुश्किल भी रहा।
यह भी पढ़ें: Celebrity Masterchef में Rajiv Adatia के साथ हादसा, बाल-बाल बचे इन्फ्लुएंसर
चंदन ने जीता जज का दिल
सेलिब्रिटीज ने एक-एक करते हुए अपनी डिश को जज के सामने सर्व किया। इस दौरान जिस सेलिब्रिटी की डिश ने जज को सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया था वह चंदन प्रभाकर थे। चंदन ने अनोखी डिश तैयार की थी जिसे चखने के बाद रणवीर बरार, विकास खन्ना और फराह खान उनकी तारीफ करते नहीं थे। उन्होंने कहा कि चंदन से सबसे बेहतरीन डिश बनाई है।
गेम चेंजर बन गए चंदन
बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले हफ्ते में चंदन प्रभाकर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। उनकी किसी भी डिश ने जज को इम्प्रेस नहीं किया था। यही वजह थी कि दूसरे ही एपिसोड में उन्हें इम्युनिटी रेस से बाहर होना पड़ा था। दूसरे हफ्ते में चंदन प्रभाकर ने गेम चेंजर बनकर अपनी डिश से जज को खुश कर दिया।
दूसरे हफ्ते की टॉप 3 में कौन?
शो के दौरान जिन 3 सेलिब्रिटीज कुक्स की डिश जज को सबसे ज्यादा पसंद आई वह चंदन प्रभाकर, कविता सिंह और दीपिका कक्कड़ रहीं। इन तीनों में से जिसे एडवांटेज मिला वह चंदन प्रभाकर थे। उनकी गेम में जबरदस्त वापसी न सिर्फ अन्य सेलिब्रिटीज के लिए शॉकिंग थी बल्कि तीनों जज के लिए भी शॉकिंग थी।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines