Celebrity MasterChef: इंडिया का पहला कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ दिन पर दिन अपने नए चैलेंज की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस हफ्ते सेलिब्रिटीज को टीम सर्विस चैलेंज दिया गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस चैलेंज को भूल सेलिब्रिटी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। उनकी बहसबाजी देखकर आपको भी बिग बॉस वाला भरपूर फ्लेवर देखने को मिलेगा। जाहिर है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अधिकतर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स ने मिल रहे हैं। अब एक साथ मिलकर खाना पकाना हो तो बर्तन को खड़केंगे ही। लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।
दो टीमों में बंटे सेलिब्रिटी
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में सभी सेलिब्रिटी को दो टीमों में बांटा गया। इस दौरान फराह खान, शेफ रणवीर बरार और शेफ कुणाल कपूर ने सभी सेलिब्रिटी कुक्स को टीम सर्विस चैलेंज दिया। ब्लैक एप्रेन चैलेंज के लिए टीम मेंबर्स को आपस में मिलकर एक 5 स्टार होटल में खाना बनाना था। इस बार का चैलेंज ये था कि सेलिब्रिटीज के फूड को जज नहीं बल्कि होटल में आने वाले गेस्ट टेस्ट करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Celebrity MasterChef में बजेगी शहनाई? Farah Khan करा रहीं रिश्ता पक्का!
आपस में भिड़ने लगे सेलिब्रिटी
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी प्रकाश और कबिता सिंह कैप्टन बनीं और सेलिब्रिटी को शामिल करते हुए अपनी-अपनी टीम को तैयार किया। जहां तेजस्वी की टीम काफी शांत दिखी तो वहीं कबिता की टीम काफी वायलेंट दिखी। खाना बनाने के दौरान राजीव अदातिया ने अपनी टीम से झगड़ना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बतौर कैप्टन कबिता किसी को कोई ऑर्डर नहीं दे रही हैं इसलिए वह कैप्टन बन रहे हैं।
राजीव की वजह से परेशान हुए सेलिब्रिटी
राजीव बार-बार अपनी टीम से पूछते हैं कि उनकी डिश कितनी तैयार हुई है? ये सुनकर अर्चना गौतम भड़क जाती हैं। वह कहती हैं कि राजीव हमें डिस्टर्ब कर रहे हैं। उनके अलावा फैसल शेख और अभिजीत सावंत भी राजीव से परेशान हो जाते हैं। जब फराह खान कबिता के पास आती हैं तो कैप्टन कहती हैं कि राजीव बिना वजह के मुद्दा बना रहे हैं और उनकी टीम को परेशान कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अर्चना और तेजस्वी के बीच भी तू तू-मैं मैं देखने को मिली थी।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines