सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की कंटेस्टेंट रह चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा जुल्का ने हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के अपने को-कंटेस्टेंट्स के लिए एक शानदार गेट-टुगेदर ऑर्गेनाइज की। इस खास मौके पर कई कंटेस्टेंट्स शामिल हुए और आयशा की मेहमाननवाजी की खुलकर तारीफ की। हालांकि, कुछ कुक्स ने इस रियूनियन से दूरी भी बना ली।
आयशा जुल्का का मास्टरशेफ का सफर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उन्होंने शो के दौरान कंटेस्टेंट्स के साथ गहरी दोस्ती बना ली। यही वजह रही कि उन्होंने अपने को-कंटेस्टेंट्स को अपने घर बुलाया और उनके साथ इस खूबसूरत पल को शेयर किया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
राजीव अदातिया ने शेयर की तस्वीरें
इस गेट-टुगेदर का हिस्सा रहे राजीव अदातिया ने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में सभी प्रतियोगी हंसी-मजाक करते और शानदार वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। राजीव ने इस मौके पर आयशा जुल्का का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘रियूनियन!! आयशा जी, शानदार खाने और बेहतरीन मेजबानी के लिए आपका धन्यवाद। आपके घर का प्यार और गर्मजोशी वाकई दिल छू लेने वाली थी। टेस्टी भोजन!! बाकी सभी को बहुत मिस किया!!’
रियूनियन में कौन-कौन रहा शामिल?
इस मुलाकात में मास्टरशेफ सेलिब्रिटी के कई कंटेस्टेंट्स शामिल हुए, जिनमें चंदन प्रभाकर, गौरव खन्ना, कविता, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया और तेजस्वी प्रकाश शामिल थे। तेजस्वी प्रकाश अपने भाई के साथ इस मुलाकात में पहुंची थीं। सभी ने मिलकर बेहतरीन शाम का लुत्फ उठाया और इस पल को कैमरे में कैद किया। एक तस्वीर में सभी खुलकर हंसते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ पता चलता है कि इस रियूनियन का माहौल वाकई काफी खुशनुमा था।
कौन-कौन गेट टुगेदर में नहीं आया?
इस गेट-टुगेदर में फैजल शेख, दीपिका कक्कड़, अर्चना और निक्की तंबोली शामिल नहीं हो सके, जिसकी कमी सभी को खली। राजीव अदातिया ने अपनी पोस्ट में भी इन कंटेस्टेंट्स को याद किया और लिखा कि उनकी गैरमौजूदगी काफी खली।
सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में बढ़ रहा है मुकाबला
वहीं दूसरी ओर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का मुकाबला दिन-ब-दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। हाल ही में शो से उषा नाडकर्णी का एलिमिनेशन हुआ, जिसके बाद पूरी टीम भावुक हो गई। खासतौर पर फैजल ने उषा नाडकर्णी के एलिमिनेशन का जिम्मेदार खुद को बताया।
यह भी पढ़ें: ‘लाफ्टर शेफ्स’ के इस कंटेस्टेंट के घर आया नन्हा मेहमान, फैंस ने तस्वीर पर लुटाया प्यार
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines