Archana Gautam In Celebrity MasterChef: सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ दर्शकों का काफी ध्यान खींच रहा है। शो में बतौर सेलिब्रिटी शामिल हुईं अर्चना गौतम को एक बार फिर तीनों जज के निशाने पर आना पड़ा। उनकी डिश को देखकर फराह खान और शेफ रणवीर बरार भड़क गए। ये देखकर अर्चना भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं और उन्होंने ठान लिया कि अब से उनकी कोई भी डिश खराब नहीं बनेगी। हालांकि प्रोमो देखने के बाद ऐसा होते दिख नहीं रहा है।
क्यों भड़कीं फराह खान?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि सभी सेलिब्रिटीज को फराह खान की स्पेशल ‘रोस्ट चिकन’ रेसिपी को अपने स्टाइल में बनाना था। इस दौरान अर्चना गौतम ने 70 मिनट में अपनी डिश को फटाफट तैयार किया। वह कॉन्फिडेंट थीं कि तीनों जज को उनकी डिश पसंद आएगी लेकिन ऐसा होते दिखा नहीं। अर्चना जैसे ही अपनी डिश को जज के सामने लेकर गईं तो फराह खान भड़क गईं।
दरअसल, फराह खान का कहना था कि अर्चना गौतम ने रोस्ट चिकन बनाने की कोशिश जरूर की है, लेकिन उनमें चिकन हाइलाइट नहीं हो रहा है। वहीं अर्चना की प्लेटिंग देखकर शेफ रणवीर बरार काफी नाराज हो गए। उन्होंने ये तक कह दिया कि इस तरह की प्लेटिंग मास्टर शेफ लेवल की नहीं हो सकती। ये एक तरह से अपमानजनक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर होगा 7 Days Live, जानें थीम से कंटेस्टेंट्स तक की इनसाइड डिटेल
अर्चना गौतम के क्यों छलके आंसू?
बता दें कि पिछले हफ्ते भी अर्चना गौतम को प्लेटिंग की वजह से जज की डांट खानी पड़ी थी। इस बीच अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने को मिला है कि अर्चना गौतम काफी रो रही हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने पूरी कोशिश के साथ डिश बनाई थी। ये कहते हुए अर्चना फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी डिश को देखने के बाद जज का क्या रिएक्शन होता है?
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
10 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
11 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
16 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
17 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
17 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
19 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines