हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Celebrity MasterChef में इन 3 कंटेस्टेंट में कौन होगा बेघर? जानें किस-किस पर लटकी तलवार

Celebrity MasterChef  First Nomination: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का सोनी टीवी पर हाइप बना हुआ है, जिसमें 12 कंटेस्टेंट में से पहले ही हफ्ते में 3 कंटेस्टेंट के सिर पर इविक्शन की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन
Celebrity MasterChef  First Nomination

Celebrity MasterChef  First Nomination: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें दिग्गज सेलिब्रिटी एक्टिंग छोड़ खाना पकाते नजर आ रहे हैं। शो में कुल 12 कंटेस्टेंट हैं जिनमें से पहले ही हफ्ते में 3 लोगों के सिर पर बेघर होने की तलवार लटक गई है। जी हां, आपने सही पढ़ा अभी तो शो को एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और एलिनिमिनेश की चर्चा जोरों पर है। आइए जान लेते हैं कि वो कौन से कंटेस्टेंट हैं जो नॉमिनेट हुए हैं और वो कौन जिसके बाहर होने के चांस ज्यादा…

इन कंटेस्टेंट पर लटकी इविक्शन की तलवार

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दिनों टेंशन का माहौल है, क्योंकि लोगों एक नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट के सिर पर इविक्शन की तलवार लटक गई है। दो दिन पहले ही कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में चाय की टपरी लगाने वाले चंदन प्रभाकर को नॉमिनेट कर दिया गया था। वहीं उन्हें वॉर्निंग भी दी गई थी कि टास्क के दौरान लेन-देन करने वाले को शो से बाहर कर दिया जाएगा। चंदन के बाद अभिजीत सावंत और कबिता को भी नॉमिनेट कर दिया गया है क्योंकि उनकी ड्रिंक को नापसंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के इस कंटेस्टेंट को तगड़ा झटका, फराह खान ने सुनाई सजा

विज्ञापन

कौन हो सकता है बेघर

आज आने वाले एपिसोड में भी दो-दो कंटेस्टेंट के जोड़े बनाए गए हैं। बीते दिन ड्रिंक टास्क के दौरान अभिजीत सावंत और कबिता को नॉमिनेट कर दिया गया है। अब आज होने वाले टास्क में भी दो कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया जाएगा। अब उस कंटेस्टेंट के बारे में बात कर लेते हैं जो इविक्ट हो सकता है। उसका नाम है चंदन प्रभाकर जिन्हें इम्यूनिटी रेस से भी बाहर कर दिया गया है। ऐसे में कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि चंदन की होम वापसी हो सकती है।

ड्रिंक टास्क में कौन-कौन बने चैंपियन

बीते दिन ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सेट पर ड्रिंक टास्क हुआ जिसमें सभी कंटेस्टेंट को दो कंट्री की रेसिपी को मिलाकर एक टेस्टी ड्रिंक तैयार करनी थी। इस टास्क में तीनों जजों को सबसे ज्यादा पसंद आई अर्चना गौतम और उषा ताई की ड्रिंक। इसके बाद दूसरे नंबर पर थीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और तेजस्वी प्रकाश की ड्रिंक। तीसरे नंबर पर रही फैजू और राजीव की ड्रिंक।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  रिलीज से पहले ही ‘देवा ने मचाई ‘भसड़’, जानें कैसा रहेगा पहले दिन का कलेक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola