सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के 5 मौके, जब फैसल शेख ने कुकिंग स्किल्स से किया जज को इम्प्रेस

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले वीक चल रहा है जिसमें फैसल शेख ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। आज हम आपको वो 5 मौके बताएंगे जब फैसु की डिश ने जज का दिल जीता था।

celebrity masterchef 5 moments when faisal shaikh wins judges heart

Faisal Shaikh File Photo

सोनी लिव के कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का फिनाले वीक चल रहा है। इस मौके पर टॉप 5 फाइनलिस्ट को अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है। बात करें फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसु की तो टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर उन्होंने अपने फैंस का दिल पहले से ही जीत लिया है। लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें बटर दिया गया था जिससे उन्हें एक खास डिश बनानी थी। बता दें कि इसी बटर की वजह से उन्हें पिछले एक एपिसोड में जज की सबसे खराब प्रतिक्रिया मिली थी। खैर आज हम आपको वो 5 मौके बताएंगे जब फैसल शेख ने अपनी कुकिंग स्किल्स से जज को फुली इम्प्रेस किया है।

विज्ञापन

वन पॉट कुकिंग चैलेंज

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पिछले एपिसोड में ‘वन पॉट कुकिंग चैलेंज’ हुआ था जिसमें फैसल शेख ने अपनी मां की रेसिपी ‘मम्मी का चिकन’ बनाया था। उनकी ये डिश शेफ रणवीर बरार, शेफ कुणाल कपूर और फराह खान को बहुत पसंद आई थी। यही नहीं फैसल ने इस चैलेंज को जीतकर पूरे हफ्ते के लिए खुद को सेव कर लिया था।

विज्ञापन

फर्जी कैफे में शामिल हुई डिश

शो के एक एपिसोड में सेलिब्रिटी कुक्स के लिए चैलेंज लेकर शेफ जोरावर कालरा आए थे। उस दौरान फैसल शेख ने ‘नान गोश्त’ डिश बनाई थी। उनकी ये डिश शेफ को बहुत पसंद आई थी जिसके बाद शेफ जोरावर ने कहा था कि वह फैसु की डिश को अपने फर्जी कैफे के मेन्यू में शामिल करेंगे।

विज्ञापन

फैसु का कुकी चैलेंज

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की जर्नी के दौरान फैसल शेख ने कुकीज बनाया था, जिसे देखने के बाद शेफ रणवीर बरार काफी इम्प्रेस हुए थे। वहीं शेफ विकास खन्ना ने कहा था कि वह फैसु की इस डिश को ऐसे ही अपने रेस्टोरेंट में परोस सकते हैं।

विज्ञापन

बचपन की यादों से बनाई डिश

एक चैलेंज के दौरान सभी सेलिब्रिटी कुक्स को उनके बचपन से जुड़ी याद को ध्यान में रखते हुए डिश बनानी थी। उस वक्त फैसल शेख ने ‘डिब्बा गोश’ डिश बनाई थी जिसे वह अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ खाते थे। इस डिश ने उन्हें तीनों जज की तारीफ दिलाई थी।

विज्ञापन

शेफ सारांश गोइला को किया इम्प्रेस

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले वीक में शेफ सारांश गोइला सेलिब्रिटी कुक्स के लिए एक चैलेंज लेकर आए थे। इस चैलेंज के दौरान फैसल शेख को चिकन बनाने के लिए दिया गया था। फैसु ने चिकन पेस्ट मूस बनाया जो चारों जज को बहुत पसंद आई थी। फराह खान ने ये तक कह दिया था कि अगर फैसु इस चिकन पेटे मूस को बेचेंगे तो करोड़पति बन जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ