Celebrity MasterChef: सोनी टीवी पर बीते दिन कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। पहले ही दिन सेलिब्रिटीज शेफ्स को जज की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जज फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार ने सभी सेलेब्स को लिमिटेड इंग्रेडिएंट्स दिए और सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हटा दिए। पहले ही दिन सभी सेलेब्स को बैंगन का इस्तेमाल करते हुए डिश तैयार करनी थी। जहां तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, दीपिका कक्कड़ और उषा नाडकर्णी की रेसिपी ने जज को खुश कर दिया वहीं 5 सेलेब्स की डिश जज को इम्प्रेस नहीं कर सकी। आइए जानते हैं कि ये सेलेब्स कौन थे?
गौरव खन्ना
टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में अपनी डिश से दर्शकों को इम्प्रेस करने की कोशिश करते दिखे। उन्होंने एक मैजे प्लैटर डिश बनाने की कोशिश की जिसमें गन्ना और तुलसी की चटनी के साथ काफी कुछ शामिल था। हालांकि काफी कुछ बनाने की कोशिश में गौरव डिश को अच्छी तरह से पका नहीं सके। इस वजह से उनकी डिश जज को पसंद नहीं आई।
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar ने डेली शोप छाेड़ क्यों चुना कुकिंग शो? खुद रिवील किया कारण
राजीव अदातिया
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने बैंगन की स्टफिंग करते हुए समोसे और चटनी बनाने की कोशिश की। इस डिश में उन्होंने अंडे का इस्तेमाल भी किया था लेकिन राजीव की डिश जज को बिल्कुल पसंद नहीं आई। फराह खान ने उन्हें ये तक कह दिया कि एलिमिनेशन होता तो वह एविक्ट हो जाते।
अर्चना गौतम
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस अर्चना गौतम भी पहले दिन अपनी डिश से जज को इम्प्रेस नहीं कर सकीं। अर्चना ने मूंग दाल का इस्तेमाल करते हुए फर्रे और चटनी बनाई थी लेकिन बैंगन अंदर से कच्चा होने की वजह से उनकी डिश रिजेक्ट हो गई।
मिस्टर फैजू
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू भी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अपनी अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाने पहुंचे। उन्होंने शामी कबाब डिश बनाई लेकिन बैंगन में कड़वाहट होने की वजह से उनकी डिश जज को इम्प्रेस नहीं कर सकी।
कविता
यूट्यूब पर अपना यूट्यूब चैनल चलाने वालीं कविता भी अपनी डिश से जज को इम्प्रेस नहीं कर सकीं। उन्होंने पहले दिन बैंगन से लिट्टी खोखा विद फ्यूजन बनाया लेकिन उनकी डिश जज को कुछ खास पसंद नहीं आई।
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
54 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines