Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को जल्द ही अपने टॉप 5 मिलने वाले हैं। पिछले हफ्ते आयशा जुल्का का एलिमिनेशन हो गया था। खबर है कि दीपिका कक्कड़ ने हेल्थ इश्यू की वजह से इस शो को छोड़ दिया है। हालांकि एपिसोड में अभी दीपिका नजर आ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शो की सबसे सीनियर सेलिब्रिटी कुक उषा नाडकर्णी इस हफ्ते सेलिब्रिटी मास्टरशेफ से एलिमिनेट होने वाली हैं। खैर ये एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही क्लीयर हो पाएगा। आज हम आपको उन 3 सेलिब्रिटी कुक्स के बारे में बताएंगे जो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के टॉप 5 में अपनी जगह बना सकती हैं।
टॉप 5 में कौन बनाएगा जगह?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में सबसे स्ट्रॉन्ग सेलिब्रिटी कुक की बात करें तो उसमें पहला नाम दीपिका कक्कड़ का आता है लेकिन वह पहले ही हेल्थ इश्यू की वजह से शो छोड़ने का फैसला कर चुकी हैं। उनके अलावा तेजस्वी प्रकाश हैं जिन्हें इग्नोर नहीं किया जा सकता है। तेजस्वी की सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की जर्नी उतार-चढ़ाव भरी रही है लेकिन कई बार उनकी कुकिंग से शो के जज इम्प्रेस हुए हैं। इस हफ्ते उनकी डिश जज को बहुत पसंद आई थी जिसके बाद शेफ रणवीर बरार ने उनके लिए चम्मच बजाया था जैसा वो अक्सर तब करते हैं, जब किसी सेलिब्रिटी की डिश उन्हें काफी पसंद आती है।
ये दो सेलिब्रिटी भी लिस्ट में
तेजस्वी प्रकाश के अलावा टॉप 5 की बात की जाए तो इसमें निक्की तंबोली, फैसल शेख, राजीव अदातिया और कबिता सिंह का नाम शामिल हो सकता है। निक्की तंबोली कई बार अपनी कुकिंग से जज को इम्प्रेस कर चुकी हैं। उनके अलावा फैसल की डिश भी काफी अच्छी होती है। राजीव अदातिया को देखकर कई बार लगता है कि वह अच्छी कुकिंग नहीं कर पाएंगे लेकिन उन्होंने कई बार अपनी कुकिंग से जज की तारीफ हासिल की है। वहीं कबिता सिंह यूट्यूब पर अपना कुकिंग शो चलाती हैं। ऐसे में उन्हें इग्नोर किया नहीं जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में एक और शॉकिंग एलिमिनेशन, दीपिका से पहले कौन हुआ बाहर?
शो में बचे हैं इतने सेलिब्रिटी
बता दें कि फिलहाल सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी प्रकाश, दीपिका कक्कड़, निक्की तंबोली, कबिता सिंह, गौरव खन्ना, उषा नाडकर्णी, फैसल शेख और अर्चना गौतम बचे हैं। अर्चना को इस हफ्ते सबसे खराब डिश बनाने के लिए ब्लैक एप्रन मिल चुका है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines