Akshay Kumar Fees: अक्षय कुमार की पॉपुलैरिटी फैंस ने सिर्फ बॉलीवुड में नहीं बल्कि टीवी पर भी देखी है। जब-जब खिलाड़ी अक्षय कुमार किसी शो को होस्ट करते नजर आए हैं वो सुपरहिट ही रहा है, फिर चाहे वो स्टंट बेस्ड शो हो या कुकिंग शो। अब अक्षय कुमार से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा सामने आया है। ये मामला उनके शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ से जुड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके मशहूर शेफ ने अब शॉकिंग खुलासा किया है।
कौन है वो शेफ जिसने की अक्षय से ज्यादा फीस की डिमांड?
पॉपुलर सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर (Sanjeev Kapoor) ने अब रिवील किया है कि अक्षय कुमार की वजह से ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के पहले सीजन को जज करने का ऑफर उनके हाथ से निकल गया था। दरअसल, संजीव कपूर को मेकर्स ने अप्रोच किया था कि वो अक्षय कुमार के साथ मिलकर इस शो को जज करें। लेकिन शेफ ने मेकर्स के सामने एक ऐसी शर्त रख दी जिसके बाद उनके हाथ से ये ऑफर ही निकल गया। तो चलिए जानते हैं वो शर्त क्या थी जिसकी वजह से संजीव कपूर ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के पहले सीजन से बाहर हो गए।
क्या एक्टर को निचा दिखाना चाहते थे शेफ?
अब शेफ ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने ये शो होस्ट करने के लिए साफ-साफ कहा था कि वो एक्टर से एक रुपये ज्यादा चार्ज करना चाहते हैं। संजीव कपूर इस शो के लिए किसी भी तरह अक्षय कुमार से ज्यादा फीस लेना चाहते थे, फिर चाहे वो एक रुपये ज्यादा ही क्यों न हो। आपको बता दें, अक्षय कुमर से किसी तरह की दुश्मनी या चिढ़ के कारण उन्होंने ऐसा नहीं किया बल्कि इसके पीछे कुछ और कारण था और वो भी उन्होंने खुद ही रिवील किया है।
यह भी पढ़ें: Shreyas Talpade की पहले भी फैल चुकी है मौत की खबर, कहना पड़ा उन्हें, जिंदा हूं मैं
संजीव कपूर ने क्यों रखी थी ये डिमांड?
संजीव कपूर ने बताया है कि अक्षय उनके अच्छे दोस्त हैं। वो उन्हें पसंद करते हैं लेकिन वो सिर्फ यही चाहते थे कि अक्षय जो भी फीस चार्ज कर रहे थे वो बस उसे 1 रुपये ज्यादा लें। शेफ संजीव कपूर का कहना है कि ये उनकी फील्ड है। हालांकि, इस शर्त के बाद शेफ को रिप्लेस कर दिया गया। लेकिन जब संजीव कपूर ने ये शो साइन किया तो अपनी शर्तों पर किया। लेकिन जैसा कि जब वो इस शो के जज बने तो अक्षय शो छोड़ चुके थे, ऐसे में वो शर्त तब लागू नहीं होती।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
29 mins ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
2 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
3 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
3 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
13 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
15 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
15 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines