Celebrities Deaths In 2023: साल 2023 में एक के बाद एक बुरी खबर आती रही। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस साल दुनिया को अलविदा कहा है। चाहे टीवी हो बॉलीवुड हो या भोजपुरी सिनेमा कई दिग्गज कलाकार जिंदगी से जंग हार गए और फैंस को हमेशा के लिए कभी न मिटने वाला गम दे गए। इन सितारों के जाने के बाद आज भी उनकी कमी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खलती है और एक ऐसा खालीपन फैंस के दिलों में भर गया है जो अब कभी नहीं मिट सकता। तो चलिए जानते हैं साल 2023 ने हमसे किन एक्टर्स को छीन लिया।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed को देख इंसान तो क्या जानवर भी डरकर भागे, आखिर अब ऐसा क्या पहन लिया?
Vaibhavi Upadhyay
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन 22 मई को एक कार एक्सीडेंट में हुआ था। वो ‘CID’ और ‘अदालत’ जैसे कई बेहतरीन टीवी शोज में काम कर चुकी थीं। लेकिन एक सड़क दुर्घटना के उनकी जान ले ली। खबरों की मानें तो जिस दौरान एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हुआ उस समय कार में वैभवी के साथ उनके मंगेतर भी मौजूद थे। एक टर्न पर इनकी गाड़ी ने कंट्रोल बिगड़ा और गाड़ी सड़क से 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी। हालांकि, वैभवी के मंगेतर को उस दौरान बस थोड़ी बहुत की चोटे आई थीं।
Nitesh Pandey
नितेश टीवी जगत का जाना-माना चेहरा हुआ करते थे। शो ‘अनुपमा’ में काम कर रहे एक्टर ने 51 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 23 मई को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई थी। इस खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में आ गई थी। सभी लोगों की आंखें उनकी अंतिम यात्रा में भीगी हुई नज़र आई थी।
Aditya Singh Rajput
आदित्य सिंह राजपूत जिन्हें टीवी शो स्प्लिट्सविला (MTV Splitsvilla) से पहचान मिली थी उनकी भी इस साल मौत हो गई। महज 32 साल की उम्र में एक्टर अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत का कारण सुनकर तो न सिर्फ उनके परिवार और दोस्तों को बल्कि फैंस को भी झटका लगा था। दरअसल, एक्टर की मौत ड्रग्स ओवरडोज के चलते हुई थी। इस खबर ने हर किसी को दंग कर दिया था।
Satish Kaushik
सतीश कौशिक की डेथ 9 मार्च 2023 को हुई थी। सुबह-सुबह अनुपम खेर ने अपने सबसे खास दोस्त के निधन की खबर देकर सभी को झटका दिया था। 66 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने हार्ट अटैक की वजह से अपनी जान गवाई थी। ये खबर सुनकर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। सभी को उनकी लाड़ली बेटी का ख्याल भी रोने पर मजबूर कर रहा था।
Dinesh Phadnis
टीवी के पॉपुलर शो CID फेम एक्टर दिनेश फड़नीस जिन्हें लोग ‘फ्रेडरिक्स’ (Fredricks) के नाम से भी पहचाने थे इस साल उन्होंने भी जिंदगी का हाथ छुड़ाकर मौत से दोस्ती कर ली। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते कई दिनों तक वेंटिलेटर पर जंग लड़ने के बाद उन्होंने भी मौत को गले लगा लिया। उनके यूं अचानक दुनिया से जाने की खबर से फैंस अभी भी उभरने की कोशिश कर रहे हैं।
Image Credit: Google
Junior Mehmood
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद ने भी हाल ही में इस दुनिया को अलविदा कहा है। लम्बे समय से वो कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्हें चौथी स्टेज का कैंसर था और ऐसे में 67 साल उम्र में उनका निधन हो गया। 200 से ज्यादा फिल्में कर चुके जूनियर महमूद की मौत की खबर हर किसी के लिए एक बड़ा सदमा थी। उनकी अंतिम यात्रा में हर छोटा-बड़ा सेलेब शामिल हुआ था।
Akanksha Dubey
26 मार्च को वाराणसी के एक होटल रूम में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ था। एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस जांच में ये सच बाहर आया कि आकांक्षा के कमरे में दो पुरुषों के अंडरवियर और कुछ संदिग्ध चीजें मिली थीं। एक्ट्रेस के निधन से हर किसी को शॉक लगा था और आज भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।
संबंधित खबरें
रणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
49 mins agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
2 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
4 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
8 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
9 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
10 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines