Celebrities Relationships: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिश्तों पर अक्सर सवाल खड़े हो जाते हैं। कौन- किसे डेट कर रहा? क्या कपल अभी भी साथ में हैं या फिर शादी में दरार आ गई है? अक्सर ये सभी सवाल सेलिब्रिटीज के रिश्तों पर उठते ही रहते हैं। ऐसे में कई बार तो फैंस भी रूमर्स पर विश्वास कर लेते हैं तो कभी वो कन्फ्यूजन में ही रह जाते हैं कि आखिर सच है तो है क्या? दरअसल, सेलेब्स की चुप्पी अक्सर एक सस्पेंस क्रिएट कर देती है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कपल्स के बारे में जिनका रिश्ता फैंस के लिए अभी भी एक राज बना हुआ है।
मलाइका-अर्जुन
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं, काफी समय से इनके रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। आए दिन मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की रूमर्स उड़ जाती हैं। हालांकि, मलाइका इन रूमर्स पर किसी न किसी तरह से सफाई तो दे देती हैं लेकिन फैंस के मन में अब उनके रिश्ते को लेकर सवाल पैदा हो गए हैं। बिना आग के धुआं नहीं उठता और बार-बार ब्रेकअप रिपोर्ट्स तो यही इशारा कर रही हैं कि कुछ तो है जो ठीक नहीं है।
करण-तेजस्वी
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस के घर में प्यार हुआ था। अक्सर ये दोनों कोजी मोमेंट्स के चलते फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लेते हैं। कपल क्वालिटी टाइम स्पेंड करते-करते कब ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में आने लगा इन्हें भी शायद इस बात का अंदाजा नहीं हुआ होगा। पिछले कुछ दिनों से इनके भी ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। अब कपल ने ब्रेकअप रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए कन्फर्म कर दिया है कि ये अभी भी साथ हैं और खुश हैं। फिर भी फैंस को यकीन नहीं हो रहा है।
दलजीत-निखिल
दलजीत कौर की दूसरी शादी खतरे है। कभी एक्ट्रेस बिना नाम लिए पति पर आरोप लगाती हैं और सोशल मीडिया से पति की तस्वीरें डिलीट करती हैं, तो कभी वो सिन्दूर और मंगलसूत्र पहनकर तस्वीरें शेयर कर देती हैं। ऐसे में फैंस भी समझ नहीं पा रहे कि वो चाहती क्या हैं। दलजीत का रिश्ता इस वक्त सबसे बड़ा सस्पेंस बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: परिवार, रिश्तों और जिंदगी का सबक सिखाती कहानियां… Sharmajee Ki Beti को देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
ईशा-भरत
ईशा देओल ने कुछ समय पहले ही अनाउंस किया था कि वो अपने पति भरत तख्तानी से सेपरेट हो रही हैं। ऐसे में इन दोनों का रिश्ता टूटने की खबर तो कन्फर्म हो गई, लेकिन दोनों अलग रहने के बाद भी अभी तक इनका तलाक क्यों नहीं हुआ? इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines