Ajey The Untold Story of a Yogi: (By- Indrajeet Singh) योगी आदित्यनाथ की लाइफ से इंस्पायर्ड फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ की रिलीज पास आ रही है। ये फिल्म 1 अगस्त को रिलीज होनी है और अभी तक सेंसर बोर्ड ने इसे लटकाया हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित इस फिल्म का फैसला अब 2 दिन के अंदर हो जाएगा। ये बात बॉम्बे हाईकोर्ट में सेंसर बोर्ड ने मान ली है। सीबीएफसी ने आज यानी गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है।
सीबीएफसी ने मंजूरी देने में की देरी
दरअसल, ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ नाम की किताब से इंस्पायर्ड ये फिल्म योगी आदित्यनाथ का बायोग्राफी है। इसकी रिलीज तो पास है, लेकिन रिलीज की मंजूरी देने में सीबीएफसी ने कुछ देरी कर दी। अब इस मामले में फिल्म के निर्माताओं सम्राट सिने मैटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। फिल्म के निर्माताओं में जब कोर्ट का रुख किया, तो फैसले उनके हक में आता हुआ नजर आ रहा है। अब तक जो सीबीएफसी देरी कर रहा था, अब वो 2 दिन में फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को सेंसर सर्टिफिकेट देने पर फैसला करेगा।
‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को 2 दिन में मिलेगा सर्टिफिकेट
दो वर्किंग डे के अंदर फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। सीबीएफसी के वकील ने आज न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ को बताया कि मंजूरी के लिए निर्माताओं द्वारा किए गए आवेदन पर, 2 दिनों के अंदर फैसला किया जाएगा। अब वो फैसला क्या होगा? ये तो सभी लोग जानना चाहते हैं। वैसे भी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के डायलॉग्स काफी जबरदस्त हैं।
यह भी पढ़ें: दामाद का कोयले का व्यापार और बेटी सुपरस्टार, फिर भी मां बेच रही अचार; पहचाना कौन?
ये स्टार्स भी फिल्म में आएंगे नजर
एक्टर अनंत विजय जोशी जल्द ही योगी के किरदार में छाने के लिए तैयार हैं। वो विद्रोह की आंधी बड़े पर्दे पर लेकर आएंगे। भयमुक्त प्रदेश के लिए वो माफियाओं को घुटनों पर लेकर आएंगे। परेश रावल, दिनेशलाल यादव यानी ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, राजेश खट्टर, पवन मल्होत्रा और गरिमा विक्रांत सिंह भी ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ में दिखाई देने वाले हैं।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines