हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर होस्ट का एक्सीडेंट, गर्दन में हुआ फ्रैक्चर, फैंस की बढ़ी टेंशन

Catfish Host Nev Schulman: मशहूर होस्ट के साथ भयंकर हादसा हुआ, जिसकी वजह से उनकी गर्दन में फ्रैक्चर हो गया। इस हादसे की जानकारी होस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। होस्ट की पोस्ट देखकर फैंस भी टेंशन में आ गए हैं।

विज्ञापन
Nev Schulman

Catfish Host Nev Schulman: मनोरंजन जगत के सितारे अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली और उनका बेटा पैक्स थिएन जोली-पिट (Pax Thien Jolie-Pitt) चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले पैक्स जोली का भंयकर एक्सीडेंट हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। हालांकि अब खबर आ रही है कि मशहूर होस्ट का भी कुछ इस तरह की दुर्घटना का सामना करना पड़ा है।

नेव शुलमैन के साथ हुआ हादसा

दरअसल, कैटफिश के होस्ट और अमेरिकन प्रोड्यूसर नेव शुलमैन (Nev Schulman) का एक्सीडेंट हो गया, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है। नेव शुलमैन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि बीते संडे मैं अपनी फैमिली के साथ मछली पकड़ने गया था और उस वक्त मेरा बेटा भी मेरे साथ था। रविवार का दिन बहुत ही शानदार शा और हम सबने बहुत एंजॉय किया, लेकिन जैसे ही सोमवार आया, तो वो बिल्कुल भी वैसा नहीं था।

कैसे लाइफ एक पल में बदल जाती है- नेव

नेव शुलमैन ने लिखा कि मनडे वो दिन था जब मुझे पता लगा कि ‘किसी हादसे’ का क्या मतलब होता है। मैंने सीखा कि कैसे लाइफ एक पल में बदल जाती है। उन्होंने बताया कि वो अपने बेटे को स्कूल से लेने के लिए गए थे, लेकिन इस दौरान उनकी और एक ट्रक की टक्कर हो गई और वो बेहोश हो गए। नेव के साथ जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त वो अकेले थे।

मैं बहुत लकी हूं- नेव

उन्होंने आगे बताया कि जब मुझे होश आया, तो मुझे एहसास हुआ कि मैं ठीक नहीं था और मैंने अपनी गर्दन तोड़ ली। नेव ने कहा कि उनकी गर्दन में दो फ्रैक्चर हुए। एक मिनट के लिए मैं कुछ भी नहीं सोच पाया। मेरा इलाज शुरू हुआ और जब डॉक्टर मुझे ऐसी चोटों वाले लोगों के बारे में बता रहे थे, जो कभी चल नहीं पाएंगे, तो मुझे खुद पर तरस भी नहीं आया। नेव ने कहा कि मैं बहुत लकी हूं क्योंकि मैं जिंदा हूं, अपने परिवार से साथ हूं और पूरी तरह से ठीक भी हो जाऊंगा। नेव के इस पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि उनके साथ जो हादसा हुआ वो कितना भयानक था। अपने पोस्ट में खुद को रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Alicia Kaur कौन? जिन्होंने Kiara Advani से मांगी माफी, Sidharth Malhotra से जुड़ा है मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें