Nikhil Nanda: निखिल नंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी की मानें तो पुलिस ने निखिल नंदा समेत 9 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। जैसे ही खबर सामने आई है निखिल नंदा सुर्खियों में आ गए और हर कोई अब ये जानना चाहता है कि आखिर क्या मामला है, जिसमें निखिल का नाम सामने आया है? आइए जानते हैं इसके बारे में…
क्या है मामला, जिसमें फंसे निखिल नंदा?
इस मामले की बात करें तो कहा जा रहा है कि निखिल नंदा के खिलाफ ट्रैक्टर एजेंसी के एक डीलर द्वारा सुसाइड करने के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद ये मामला दर्ज किया गया है।
मानसिक रूप से प्रताड़ित
इसके अलावा ये भी सामने आया है कि मृतक डीलर ने अपने सुसाइड नोट और फैमिली को जानकारी दी थी कि कम सेल होने पर उसे धमकाया जा रहा था। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें लाइसेंस निरस्त करने की भी धमकी दी जा रही थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इसके अलावा अगर इस मामले की बात करें तो इसमें ना सिर्फ निखिल नंदा बल्कि उनके अलावा दिनेश पंत (बरेली हेड), आशीष बालियान (एरिया मैनेजर), शिशांत गुप्ता (डीलर, शाहजहांपुर), पंकज भाकर (फाइनेंस कलेक्शन), एक अज्ञात व्यक्ति, नीरज मेहरा (सेल्स हेड), सुमित राघव (सेल्स मैनेजर) और अमित पंत (सेल्स मैनेजर) का नाम शामिल है।
कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
इतना ही नहीं बल्कि अगर परिवार की मानें तो उनका कहना है कि उन्होंने पहले थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को दर्ज ही नहीं किया। जब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो उन्हें उच्च अधिकारियों के पास जाना पड़ा, लेकिन तब भी कुछ नहीं हुआ और किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद फैमिली को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा और अब आकर कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है।
कौन हैं निखिल नंदा?
इसके अलावा अगर निखिल नंदा की बात करें तो ये एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। निखिल नंदा के पिता का नाम राजन नंदा है, लेकिन उनका निधन हो गया था, जिसके बाद पूरा बिजनेस निखिल ही संभालते हैं। अब निखिल नंदा कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Samay Raina को बड़ी राहत, कॉमेडियन को बयान दर्ज कराने के लिए मिला इतना टाइम
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines