Cardi B Health Update: मशहूर अमेरिकी रैपर कार्डी बी की इंडिया में भी खूब बड़ी फैन फॉलोइंग है। कार्डी से जुड़े हर अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। हालांकि अब रैपर के फैंस के लिए बुरी खबर है। जी हां, कार्डी बी इस वक्त अस्पताल में हैं और उन्होंने अपने अपकमिंग शो को भी कैंसिल कर दिया है। फैंस को कार्डी की चिंता हो रही है और सभी ये जानने चाहते हैं कि आखिर कार्डी को क्या हुआ है? आइए जानते हैं…
कार्डी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
दरअसल, हाल ही में कार्डी बी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस और चाहने वाले टेंशन में आ गए हैं। कार्डी ने अपने इस पोस्ट में एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। रैपर ने लिखा कि ये खबर शेयर करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है, लेकिम मैं कुछ दिनों से मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रही हूं और अस्पताल में हूं।
रैपर ने लिखा ये नोट
कार्डी ने आगे लिखा कि मैं वन म्यूजिकफेस्ट में अभी परफॉर्म नहीं कर पाऊंगी। इससे मेरा दिल टूट गया है कि मैं इस हफ्ते के लास्ट में अपने फैंस से नहीं मिल पाऊंगी। मैं सच में वहां रहना चाहती हूं, लेकिन मैं नहीं जा सकती। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कार्डी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मुझे समझने के लिए थैंक्स, मैं जल्द ही बेहतर और ठीक होकर वापस आऊंगी। चिंता मत करो आप लोगों से बहुत प्यार है।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
वहीं, अब कार्डी के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि भगवान से दुआ है कि आप जल्दी ठीक हो जाओ। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप अपना ध्यान रखो। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपकी हेल्थ ज्यादा जरूरी है, अपना ध्यान रखो। चौथे यूजर ने कहा कि गेट वेल सून। एक और यूजर ने लिखा कि आपके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा हूं। इस तरह कमेंट्स करके यूजर्स और फैंस कार्डी के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
हाल ही में मां बनी हैं कार्डी बी
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले फेमस अमेरिकन रैपर-सिंगर कार्डी बी तीसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है जो एक बेटी है। जी हां, इसके पहले कार्डी दो बच्चों की मां हैं। कुछ दिनों पहले कार्डी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रही थी। सिंगर अपने पति से अलग होने को लेकर खूब चर्चा में रही थीं।
यह भी पढ़ें- Liam Payne की मौत के गम में टूटीं गर्लफ्रेंड, मशहूर सिंगर के निधन के 7 दिन बाद छलका दर्द
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
28 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines