IC 814 के रियल कैप्टन ने गिनाए वो सीन, जो रियल नहीं... Devi Sharan ने बताई गलतियां

Devi Sharan on IC 814: The Kandahar Hijack: नेटफ्लिक्स पर आई वेबसीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ के रियल कैप्टन ने सीरीज के बारे में बात करते हुए खुलासा किया है कि जैसा सीरीज में दिखाया गया है, वैसा तो रियल में हुआ ही नहीं था।

Devi Sharan, IC 814: The Kandahar Hijack

Devi Sharan, IC 814: The Kandahar Hijack

Devi Sharan on IC 814: The Kandahar Hijack: नेटफ्लिक्स पर आई वेबसीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ पर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। सीरीज पर रोज कुछ ना कुछ नया सामने आ रहा है। सीरीज में दिखाई गई ‘कंधार हाईजैक’ की कहानी पर भी बवाल हो रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि सीरीज में जो दिखाया गया है वो असलियत में हुआ ही नहीं था। उस वक्त विमान के कैप्टन ‘देवी शरण’ थे। वहीं, अब देवी शरण ने खुद सीरीज के बारे में बात की है और खुलासा किया है कि सीरीज में जैसा रोल उनका दिखाया गया है, वैसा सच में नहीं हुआ था।

विज्ञापन

कैप्टन ने क्या कहा?

दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ को लेकर कैप्टन देवी शरण ने बात की। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीरीज में कई गलतियां हैं और जो इसमें दिखाया गया है, वैसा रियल में नहीं हुआ है। रियल कैप्टन ने कहा कि सीरीज में जिस तरह से मेरे रोल को दिखाया गया है, वैसा नहीं था। उन्होंने कहा कि जब विमान के टॉयलेट बुरी तरह से ब्लॉक हो गए थे, तब प्लंबिंग लाइन मैंने क्लियर नहीं की थी बल्कि तालिबान अथॉरिटी के एक वर्कर ने की थी। कैप्टन ने बताया कि उस वक्त सब परेशान थे और जब कोई रास्ता नहीं मिला, तब तालिबान अथॉरिटी ने अपने एक वर्कर को भेजा था, जिसे मैं खुद एयरक्राफ्ट होल्ड में लेकर उतरा था, क्योंकि उसको वहां का रास्ता नहीं पता था।

विज्ञापन

ऐसा कुछ रियल में नहीं हुआ

साथ ही कैप्टन ने ये भी खुलासा किया है कि जब सभी रिहा हो गए थे और हाईजैक खत्म हुआ था। इसके बाद मैं जब प्लेन से बाहर आया था तो विदेश मंत्री ने उन्हें सैल्यूट नहीं किया था बल्कि सीरीज में विदेश मंत्री बने सीनियर एक्टर पंकज कपूर, पायलट को सैल्यूट करते दिखे हैं, जो सच नहीं है। हां, इतना जरूर हुआ था कि उस वक्त विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने उन्हें एक जेस्चर किया था, जो हमारे काम की सराहना के लिए था, लेकिन वो असल सैल्यूट नहीं था।

‘आईसी 814’ के हाईजैक की कहानी

गौरतलब है कि ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ 25 साल पहले हुई भारतीय विमान ‘आईसी 814’ के हाईजैक की कहानी पर है। उस वक्त की ये घटना ऐसी थी, जिसके सामने भारत को झुकना पड़ा था। अपने मासूम लोगों के लिए भारत ने उन तीन खतरनाक आंतकियों को रिहा किया था, जिन्हें हमारे जवानों ने बेहद मुश्किल से पकड़ा था, जिसके लिए तत्कालीन सरकार की खूब आलोचना भी हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ