Payal Kapadia In Cannes Film Festival 2024: 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। कई सुपरस्टार्स कांस में पहुंचकर रेड कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर रहे हैं। इस बीच भारतीय डायरेक्टर पायल कपाड़िया भी इस फेस्टिवल का हिस्सा बनीं। उनके लिए गौरव का पल रहा जब उनकी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ का यहां प्रीमियर हुआ और इसने इतिहास रच दिया। पायल कपाड़िया की फिल्म को पूरे 8 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया जो उनके साथ-साथ पूरी टीम के लिए मेमोरेबल मोमेंट बन चुका है। आइए जानते हैं कि कौन हैं पायल कपाड़िया और क्या है उनकी फिल्म की कहानी?
कौन हैं पायल कपाड़िया?
बता दें कि पायल कपाड़िया भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं, जो इस समय अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ को लेकर हर तरफ छाई हुई हैं। मुंबई में जन्मीं पायल ने अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है, जबकि उन्होंने अपना मास्टर्स डिग्री सोफिया कॉलेज से कंपलीट किया है। उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से डायरेक्शन के गुण सीखे और साल 2014 में फिल्म ‘वाटरमेलन’ से डेब्यू किया। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘फिश एंड हाफ घोस्ट’ भी आई।
यह भी पढ़ें: Mika से स्वयंवर, कई के साथ इश्क, 35 की उम्र में मां बनने को तरसी एक्ट्रेस; अब एग्स कराए फ्रीज
कई शॉर्ट फिल्में कर चुकीं डायरेक्ट
पायल कपाड़िया ने अपने करियर में कई शॉर्ट फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इस लिस्ट में ‘एंड व्हाट इज द समर सेइंग’, ‘आफ्टरनून क्लाउड्स’ और ‘द लास्ट मैंगो बिफोर द मॉनसून’ जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 2021 में उन्होंने ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ डॉक्यूमेंट्री से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। फिलहाल अब पायल अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ को लेकर लाइमलाइट में हैं, जिसका प्रीमियर कांस फिल्म फेस्टिवल में हुआ है। इस फिल्म ने इंटरनेशनल ऑडियंस का दिल इस कदर जीता कि लोगों ने पूरे 8 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
पहली भारतीय महिला डायरेक्टर बनीं
‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ की बात करें तो पायल कपाड़िया की ये डॉक्यूमेंट्री कांस फिल्म फेस्टिवल की सबसे लंबी स्क्रीनिंग में से एक थी। जब इस फिल्म को ट्रॉफी दी गई तो वो पल हर भारतीय के लिए गर्व का पल रहा। अब इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के साथ पायल कपाड़िया कांस फेस्टिवल में स्क्रीनिंग करने वाली पहली महिला डायरेक्टर बन गई हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines