Pradeep Pandey In Cannes Film Festival 2024: फ्रांस में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में हॉलीवुड से बॉलीवुड तक कई स्टार्स लगातार रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं। इस फेस्टिवल में साउथ सुपरस्टार्स भी अपना जलवा दिखाने पहुंच चुके हैं, लेकिन पहली बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक स्टार कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचा है और उसने इतिहास रच दिया है। ये स्टार कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू हैं। रेड कार्पेट से उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि इस फेस्टिवल में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह दिखाई देंगी जबकि फिल्म के निर्माता राजकुमार आर पांडे हैं।
कौन हैं प्रदीप पांडे?
प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने एक्टर हैं, जो अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 9 दिसंबर, 1992 को मुंबई में जन्मे प्रदीप भोजपुरी फिल्मों के फेमस निर्देशक राजकुमार आर पांडे के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘दीवाना’ से की थी। इसके अलावा वो दुलारा, मोहब्बत जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वो कई बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ते हुए 4 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। आलम ये है कि आज प्रदीप पांडे की सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें: ऊटपटांग कपड़ों में एयरपोर्ट पहुंची Sherlyn Chopra, पैप्स से बोलीं- उतारो अपनी कमीज, यूजर ने लगाई लताड़
भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए गर्व का मौका
भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडे ने कांस फिल्म फेस्टिवल स अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। एक्टर ने लिखा, ’77वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल कांस में आना सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सम्मान की बात है। यहां आना दुनिया के हर कलाकार का सपना होता है। आपकी दुआ और प्यार की बदौलत आज मैं रेड कार्पेट पर खड़ा हूं। आपने हमेशा आगे बढ़ने में मेरा साथ दिया है। मैं इस ऐतिहासिक पल को कभी भूल नहीं सकता। मुझे यहां तक पहुंचाने के लिए दिल से आपका आभार।’
बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचकर प्रदीप पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले स्टार बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। साथ ही वीडियो पर हार्ट और लव इमोजी शेयर कर एक्टर के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
प्रदीप और अक्षरा का गाना हुआ था जबरदस्त हिट
गौरतलब है कि प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू और अक्षरा सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया था। वहीं अब इसका पोस्टर और ट्रेलर कांस फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया है। बता दें कि प्रदीप और अक्षरा पहले ही फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उनका एक गाना ‘तू हंस के बोललू ए जान’ और ‘रानी कोइन खानी’ काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने में बारिश में भीगते हुए प्रदीप और अक्षरा की केमिस्ट्री देखने लायक थी।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines