हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cannes Film Festival 2023: कल से होगी कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत, ये एक्ट्रेस करेंगी डेब्यू

विज्ञापन
Cannes Film Festival 2023

Cannes Film Festival 2023: इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत 16 मई को होने जा रही है।

दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल में कई सितारें अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। वहीं, इस साल अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं।

ये एक्ट्रेस करेंगी डेब्यू

बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर हर कोई बहुत एक्साइटेड रहता है। वहीं, इस खास फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही बॉलीवुड की शान बढ़ाती नजर आई हैं। वहीं, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी हमेशा ही कान्स के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की शान बढ़ाती हैं। लेकिन इस बार इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर का नाम शामिल होने जा रहा है। दोनों ही इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन

फ्रांस के तटीय क्षेत्र फ्रेंच रिवेरा में होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल 

बता दें कि इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल फ्रांस के तटीय क्षेत्र फ्रेंच रिवेरा में होगा। वहीं, इस खास मौके पर दुनियाभर के कई सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इतना ही नहीं बल्कि इस फ्रेंच फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया जाता है, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही फॉलो करना होता है।

ड्रेस कोड फॉलो करना होता है

वहीं, अगर इस बार की बात करें को इस बार फ्रेंच फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए खास ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। इस बार महिलाएं कॉकटेल ड्रेस पहन सकती हैं जैसे- ब्लैक टॉप, ब्लैक ट्राउजर और डार्क ट्राउजर या फिर अन्य फॉर्मल ड्रेस का भी ऑप्शन है। वहीं, पुरुषों को डिनर जैकेट या फिर सूट पहनना होगा।

विज्ञापन

फेस्टिवल को लेकर दिया गया है ये जरूरी इंस्ट्रक्शन 

बताते चलें कि सभी लोगों को इसका सख्ती से पालन करना होता है। इतना ही नहीं बल्कि एक जरूरी इंस्ट्रक्शन दिया गया है कि ड्रेस के साथ एलिगेंट शूज पहनना जरूरी है, जो सभी को पहनना पड़ता है।

जर्नलिस्ट और फिल्म क्रिटिक्स भी करते हैं शिरकत

बता दें कि इस फिल्म फेस्टिवल में सेलिब्रिटीज के अलावा जर्नलिस्ट और फिल्म क्रिटिक्स भी शिरकत करते हैं, लेकिन इसके लिए उनको 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक की कीमत के टिकट खरीदने पड़ेंगे। वहीं, इसके लिए ऑनलाइन भी टिकट बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola