Hina Khan Warns Rozlyn Khan: कैंसर से जूझ रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान को लेकर हाल ही में रोजलिन खान ने फिर से आरोप लगाए। हिना के कैंसर को लेकर रोजलिन खान ने कई सवाल उठाए। हिना खान ने अब रोजलिन खान पर सीधे-सीधे बात तो नहीं की लेकिन अब क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए जरूर निशाना साधा है। हिना ने एक तरह से रोजलिन को चेतावनी दे दी है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
हिना ने पोस्ट से दी चेतावनी
दरअसल हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक के बाद एक दो पोस्ट किए हैं। एक स्टोरी में हिना ने प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के एक इंटरव्यू का क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो कहते हुए नजर आ रही हैं कि आपको फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि लोग आपके बारे में क्या कह रहे हैं या फिर क्या कमेंट कर रहे हैं। मधु चोपड़ा ने वीडियो में कहा कि कोई मेरे बारे में कुछ भी कहले मेरे नाम से कोई एक डॉट नहीं मिटा सकता ना ही कोई कोमा लगा सकता है। क्योंकि बहुत सारे नेगेटिव लोग हैं जो उल्टा-सीधा बोलते हैं लेकिन मेरे को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनकी कोई वेल्यू नहीं है।
हिना को नहीं पड़ता कोई फर्क!
वहीं एक और पोस्ट में शाहिद कपूर के इंटरव्यू का एक क्लिप है जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर कोई मीन या मतलबी है तो उन्हें होने दीजिए, कोई रूड हो रहा है तो होने दो क्योंकि आखिरकार तो ऊपरवाले के पास जाकर जवाब देना ही है। इस क्लिप के साथ हिना ने लिखा सबका रिजिस्टर खुलेगा। यानी साफ है हिना बिना रोजलिन का नाम लिए सीधे-सीधे उन्हें चेतावनी दे रही हैं कि वो जो कुछ भी कहती रहे, हिना को कोई फर्क नहीं पड़ेगा और सभी को भगवान के पास जाकर अपने-अपने कर्मों का हिसाब भी देना ही है।
रोजलिन खान ने हिना पर लगाए थे आरोप
दरअसल ‘फिल्मी मंत्र’ नाम के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में रोजलिन खान ने हिना खान के कैंसर के बारे में अपनी राय दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिना ने बताया था कि उनकी सर्जरी सात से आठ घंटे लंबी होगी। रोजलिन ने आगे कहा कि हिना ने कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने की बात की थी, लेकिन अब तक इस बारे में उन्होंने कोई भी जानकारी या शब्द नहीं शेयर किया।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
23 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines