Hina Khan: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) की अभी ब्रेस्ट कैंसर से जंग जारी है। साल 2024 की शुरुआत में ही एक्ट्रेस को स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोस हो गया था। इस मुश्किल वक्त में हिना ने कई उतार-चढ़ाव देखे और उनके फैंस ने जल्दी ठीक होने की कामना भी की। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हो अपने चाहने वालों को अपना हेल्थ अपडेट देती रहीं। वहीं इन दिनों हिना अपने आने वाले वेब शो गृहलक्ष्मी के प्रमोशन में बिजी हैं जिसके लिए वो बिग बॉस 18 के घर में भी गईं। हाल ही में हिना ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसे देख एक बार उनके फैंस की परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि अब ऐसा कौन सा पोस्ट एक्ट्रेस ने शेयर किया है…
गृहलक्ष्मी के प्रमोशन में बिजी हैं हिना
हिना खान इन दिनों अपने अपकमिंग वेब शो गृहलक्ष्मी को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस इस शो का प्रमोशन बड़े जोर-शोर से कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिनमें वो अपने शो के आने से पहले मंदिर भी गई हैं और भगवान का आशीर्वाद लिया है। एक्ट्रेस बिग बॉस 18 में भी आईं और अपने शो का प्रमोशन करने के साथ ही सभी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास भी लगाई।
यह भी पढ़ें: ‘Rajat Dalal भरोसे के लायक नहीं’, Bigg Boss 18 से बेघर होते ही चाहत के 5 शॉकिंग खुलासे
दुख दूर नहीं होता
हिना खान अपने काम पर वापस लौट आई हैं, और फैंस इस बात से काफी खुश भी हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसने कहीं न कहीं उनके चाहने वालों की टेंशन को बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस ने 3 शीशी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है। दुख दूर नहीं होता, दुख कम नहीं होता दुख बना रहता है और हम बढ़ते हैं। ये मेरी जिंदगी की स्टोरी है। अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि अब उन्हें क्या हो गया जो ऐसा पोस्ट शेयर किया है।
सुपर डांसर के सेट पर बताया कैंसर का किस्सा
हिना खान हाल ही में अपने शो के प्रमोशन के लिए सुपर डांसर के सेट पर भी गईं। उस दौरान एक्ट्रेस से गीता मां ने उनकी कैंसर की जर्नी के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें इस बीमारी का पता चला और पहले दिन उनका और उनके परिवार का क्या रिएक्शन था। हिना ने लाख परेशानियों के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और कैंसर का डटकर सामना किया, और अब वो पहले से काफी हद तक ठीक हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में शिल्पा के बाद ये कंटेस्टेंट होगा OUT, ताजा प्रीडिक्शन में नाम गायब
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
9 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
9 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines