Canadian Actress Evangeline Lilly: हॉलीवुड अभिनेत्री इवांगेलिन लिली को लेकर इस वक्त इंटरनेट पर खूब बातें हो रही हैं. एक्ट्रेस के साथ 2025 में एक हादसा हुआ और इस हादसे में उनके दिमाग में चोट लगी. इसकी जानकारी खुद इवांगेलिन लिली ने शेयर की है. इवांगेलिन लिली ने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में अभिनेत्री ने क्या कहा है?
इवांगेलिन लिली ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, हॉलीवुड अभिनेत्री इवांगेलिन लिली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में इवांगेलिन लिली कह रही हैं कि जैसे ही मैं इस नए साल में कदम रख रही हूं, मुझे अपने सिर में लगी चोट के बारे में कुछ बुरी खबर मिली है. अभिनेत्री ने कहा कि डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उन्हें दिमाग को नुकसान पहुंचा है और अन्य कई जांच भी चल रही हैं.
कैसी है हालत?
अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि अब मेरा काम अपने डॉक्टरों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना है और फिर ठीक होने के लिए कड़ी मेहनत करना है. लिली ने बताया कि उन्हें ये चोट गिरने और चट्टान से टकराने के बाद लगी है. अब एक्ट्रेस अपने इलाज पर ध्यान दे रही हैं. हालांकि, वो ठीक हैं, लेकिन पूरी तरह से ठीक होने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.
कुछ भी नॉर्मल नहीं- लिली
लिली ने बताया कि मां बनने के बाद से ये क्रिसमस शांत और सुकून से भरा हुआ था, लेकिन साल 2025 के आखिर में कुछ भी नॉर्मल नहीं रहा और सब खराब हो गया. हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है और वो डटकर इसका सामना कर रही हैं. एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस टेंशन में जरूर आ गए, लेकिन सभी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. गौरतलब है कि लिली को ‘एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया’ से बेहद पॉपुलैरिटी मिली थी. ना सिर्फ विदेश बल्कि देश में भी उनकी फैन-फॉलोइंग है. इंडिया में भी लोग उन्हें पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें- Arjun Bijlani के ससुर की प्रेयर मीट में पहुंचे स्टार्स, मौनी रॉय से अंकिता लोखंडे तक ने दी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines