Emily Gold Passes Away: मनोरंजन जगत के कई सितारे ऐसे होते हैं, जो बेहद छोटी उम्र में ही सफलता का मुकाम हासिल कर लेते हैं। ऐसा ही एक नाम हॉलीवुड का भी है, जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को अपना दिवाना बना लिया, लेकिन अब सुसाइड करके अपनी जीवन लीला ही खत्म कर ली। जी हां, कैलिफोर्निया हाई स्कूल की चीयरलीडर एमिली गोल्ड अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एमिली गोल्ड के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है और हर कोई उनके लिए प्रार्थना कर रहा है।
17 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
लॉस ओसोस हाई स्कूल की डांसर और अमेरिकाज गॉट टैलेंट की 17 साल की कंटेस्टेंट एमिली गोल्ड को मृत पाया गया। एमिली के निधन की पुष्टि सैन बर्नार्डिनो कोरोनर कार्यालय ने लोगों को इसकी पुष्टि की। सैन बर्नार्डिनो कोरोनर के लोगों ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती जन सूचना अधिकारी रोड्रिगो जिमेनेज ने कहा कि जब एक पैदल यात्रा निकाली जा रही थी, तो इस दौरान एक 17 साल की महिला को देखा गया।
गंभीर चोटों से हुई मौत
उन्होंने कहा कि जब हमने उसे देखा तो उसको बहुत सारी चोटे लगी थी और लग रहा था कि किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी है। गंभीर चोटों के कारण ही उनकी जान भी चली और घटनास्थल पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने पूछा है कि किसी ने भी देखा है कि यहां क्या हुआ, जिसके पास कोई अन्य जानकारी हो।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में पुलिस ने ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए कॉन्टेक्ट ऑफिसर एस. गोंजालेज से संपर्क किया। रैंचो कुकामोंगा पुलिस विभाग के साथ-साथ अमेरिका गॉट टैलेंट और लॉस ओसोस हाई स्कूल के प्रतिनिधियों से संपर्क किया गया है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही साउथ कैलिफोर्निया की एमिली ने अमेरिकाज गॉट टैलेंट में लॉस ओसोस हाई स्कूल की डांस टीम के साथ पूरे देश को हैरान कर दिया था।
सुसाइड या हादसा?
हालांकि एमिली की मौत कैसे गई ये पेंच अभी उलझा ही है, क्योंकि किसी ने भी इस घटना को होते नहीं देखा। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि एमिली गोल्ड ने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी कि एमिली की मौत सिर्फ एक हादसा थी या फिर उन्होंने सुसाइड किया?
यह भी पढ़ें- कैंसर से मौत की दहलीज पर थे Netflix एक्टर! बोले- बस 6 महीने जिंदगी और…
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
2 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
4 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
5 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
7 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines