Lalit Modi Claims SRK Wanted to Bid For MI: इंडियन प्रीमियर लीग को 17 साल हो चुके हैं और अब ये टूर्नामेंट अपने 18वें सीजन की ओर बढ़ रहा है। आईपीएल के पहले सीजन की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से लेकर अब तक इस लीग ने क्रिकेट के प्रति लोगों का नजरिया ही बदल दिया है। इस लीग की शुरुआत से पहले ही टीमों की बोली लगने लगी थी और इस दौरान कई बड़े बिजनेसमैन और फिल्मी हस्तियों ने इन टीमों को खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी। इनमें से एक नाम शाहरुख खान का भी था जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को खरीदा था और आज तक किंग खान टीम को साथ लेकर चल रहे हैं। अब जब आईपीएल 2025 के आने में कुछ ही समय बचा हुआ है तब बिजनेसमैन ललित मोदी ने किंग खान को लेकर बड़ा दावा किया है।
मुंबई की टीम को खरीदना चाहते थे शाहरुख
आईपीएल के पहले ऑक्शन में शाहरुख खान और जूही चावला ने मिलकर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 570 करोड़ रुपये में खरीदा था। ललित मोदी ने दावा किया कि आईपीएल की शुरुआत से पहले शाहरुख खान की पहली पसंद मुंबई इंडियंस थी, लेकिन मुकेश अंबानी ने मुंबई की टीम को खरीद लिया। इसके बाद शाहरुख ने केकेआर को चुना, जो उनके लिए दूसरी पसंद थी।
ललित मोदी ने की शाहरुख की तारीफ
आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। साल 2012, 2014 और 2024 में केकेआर ने अपने शानदार प्रदर्शन से ट्रॉफी जीती थी। केकेआर की सफलता में शाहरुख खान का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि शाहरुख खान की मौजूदगी ने इस लीग को ग्लैमर और आकर्षण दिया। उनके योगदान से ही आईपीएल को सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक क्रांति में बदल दिया गया। पॉडकास्ट में ललित मोदी ने किंग खान की जमकर तारीफ की।
केकेआर को नए कप्तान की तलाश
आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है और अब टीम एक नए कप्तान की तलाश में है। इससे पहले केकेआर ने अपने कुछ बड़े खिलाड़ियों जैसे रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को बरकरार रखा है।
इसके अलावा टीम का कोचिंग स्टाफ भी अगले सीजन के लिए नया होगा, क्योंकि गौतम गंभीर, अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट सभी अब भारतीय सीनियर टीम से जुड़े हुए हैं। केकेआर के अगले सीजन में किसे चुना जाएगा, ये देखने वाली बात होगी लेकिन शाहरुख खान और उनकी टीम के लिए आईपीएल में आने वाले दिनों में एक और रोमांचक दौर इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर Brad Pitt बेहोश होकर जमीन पर गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती
संबंधित खबरें
LIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
30 mins agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
47 mins agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
13 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 days ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines