Britney Spears: अमेरिका की मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी जीन स्पीयर्स इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। सिंगर को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया है क्योंकि वो इस समय गंभीर दौर से गुजर रही हैं। जी हां, ब्रिटनी के इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने की खबरें फैंस को भी हैरान कर रही हैं।
ग्रैमी विजेता ने पिता से तोड़ा रिश्ता
रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि ग्रैमी विजेता ने अपने पिता से नाता तोड़ लिया है। बीते सप्ताह सिंगर ने अपने पिता जेमी स्पीयर्स के साथ अपनी सालों पुरानी कानूनी लड़ाई को निपटा लिया है। साथ ही वो अपने दोस्तों संग समय बिताना चाहती हैं और इसलिए वो ऑनलाइन ब्रेक लेना चाहती हैं। हालांकि जेमी स्पीयर्स संग केस के लिए सिंगर जो वकील हायर किया था, उसके लिए ब्रिटनी ने अपने वकील पर 4 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं।
मेंटल हेल्थ का सामना कर रही हैं ब्रिटनी- रिपोर्ट्स
इतना ही नहीं बल्कि अंदरूनी सूत्रों ने इस दावे को भी खारिज किया है कि ब्रिटनी किसी मेंटल हेल्थ का सामना कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो ब्रिटनी ने अस्थायी रूप से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किया है, लेकिन सर्च करने पर ब्रिटनी का अकाउंट दिख रहा है। अब सच क्या है वो तो ब्रिटनी ही जानें। साथ ही News24 इन दावों की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इन खबरों के आने के बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर ब्रिटनी के साथ चल क्या रहा है?
ऑफिशियल जानकारी नहीं आई सामने
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब ब्रिटनी के इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने की खबरें सामने आई हैं। जी हां, इसके पहले भी पॉप स्टार कई बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने की खबरों को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। बता दें कि इन खबरों पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- बिहार में जन्मी Navya Singh कौन? जो पैदा हुई थी लड़का, वेबसीरीज और कई गानों में कर चुकीं काम
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines