Britney Spears Abortion: पॉपुलर हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने अब अपने अबॉशन पर खुलकर बात की है। मशहूर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स कई चीज़ो के लिए मशहूर हैं इनमें से एक उनके रिलेशनशिप हैं। कई लोगों को डेट करने के बाद वो 3 शादी कर चुकी हैं। हालांकि, अब वो सिंगर जस्टिन टिंबरलेक (Justin Timberlake) और अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। इन दोनों ने टीनएज में एक दूसरे को डेट किया था। नतीजा ये निकला कि ब्रिटनी प्रेग्नेंट हो गई थीं।
18 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ब्रिटनी
अब एक मैग्जीन में ब्रिटनी पर लिखी हुई कुछ खास बातें सामने आई हैं। बता दें, इसमें ब्रिटनी अपने और जस्टिन टिंबरलेक के रिश्ते पर खुलासा कर रही हैं। उन्होंने रिवील किया है कि वो जब टीनएज में थीं तो उन्होंने जस्टिन टिंबरलेक को डेट किया था। 18 साल की उम्र में वो प्रेग्नेंट हो गई थीं और उन्हें अपने बॉयफ्रेंड की वजह से एबॉर्शन करवाना पड़ा था। उनका कहना है कि वो ऐसा करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को सप्राइज़ बताया है ट्रेजेडी नहीं।
Image Credit: Google
जस्टिन की वजह से करवाया एबॉर्शन
उन्होंने बताया कि वो जस्टिन से बहुत प्यार करती थी और उन्हें उम्मीद थी एक दिन उनका अपना एक परिवार होगा। लेकिन ये उनकी उम्मीद से बहुत पहले ही हो गया। ऐसे में जस्टिन उनकी प्रेग्नेंसी से खुश नहीं थे। जस्टिन ने उस वक़्त ब्रिटनी से कहा था कि वो अभी बहुत यंग हैं ऐसे में वो अभी बच्चे के लिए तैयार नहीं हैं। जिसके बाद ब्रिटनी के पास एबॉर्शन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। इस पर ब्रिटनी का कहना है कि वो भी इस बच्चे को गिराने के लिए तैयार हो गईं।
अब जताया दुख
उन्हें नहीं पता कि क्या ये फैसला सही था भी या नहीं। लेकिन अगर ये फैसला उन्हें अकेले लेना होता तो वो शायद कभी भी अपना बच्चा अबो्र्ट नहीं करतीं। मगर जस्टिन काफी श्योर थे कि वो पिता नहीं बनना चाहते। ब्रिटनी के लिए ये किस्सा उनकी अब तक की जिंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
7 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
10 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
11 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
13 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
15 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines