पॉपुलर ब्रिटिश सिंगर एड शीरन की इंडिया में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंडियंस भी सिंगर के गानों को बेहद चाव से सुनते हैं। इस बीच अब ना सिर्फ एड बल्कि अरिजीत सिंह के फैंस के लिए भी खुशखबरी है। जी हां, सीरन और अरिजीत एक साथ काम करने वाले हैं। इसका खुलासा खुद सीरन ने किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा?
एड सीरन ने किया खुलासा
दरअसल, सीरन ने हाल ही में हार्ट नाम के प्लेटफॉर्म को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो जल्दी ही अपना नया एल्बम लेकर आएंगे, जिसमें वो इंडियन सिंगर संग काम करेंगे। बेहद खुशी से इस बात का खुलासा करते हुए सीरन ने कहा कि वो अरिजीत संग नए प्रोजेक्ट में काम करने वाले हैं। जैसे ही सीरन ने खुशखबरी शेयर की, तो फैंस खुशी से झूम उठे।
दोनों में अच्छी दोस्ती
वहीं, अब एड और अरिजीत की बात करें तो दोनों पहले भी मिल चुके हैं और साथ नजर आ चुके हैं। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले जब एड शीरन म्यूजिक कॉन्सर्ट करने के लिए इंडिया आए थे, तो उस वक्त अरिजीत और सीरन को साथ देखा गया था। इतना ही नहीं बल्कि दोनों में अच्छी फ्रेंडशिप भी है। इसका अदांजा इस बात से लगाया जा सकता है, जब अरिजीत ने ब्रिटिश सिंगर को अपने होमटाउन वेस्ट बंगाल में स्कूटी की सवारी करवाई थी।
2024 में साथ किया था परफॉर्म
इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर भी खूब वायरल हुआ था और लोगों ने वीडियो पर खूब प्यार भी लुटाया था। इतना ही नहीं बल्कि अरिजीत और सीरन पहले भी साथ में परफॉर्म कर चुके हैं। जी हां, बीते साल 2024 में लंदन में दोनों ने एक दूसरे के गाने को गाया थे, जिससे सुनने के बाद लोग भी हैरान रह हए थे। अब अपने दोनों चहेते स्टार्स को साथ देखने फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- वो मौके जब अल्लू अर्जुन ने अपने डांस से इंटरनेट पर मचाया वाइल्ड फायर, किसिक से लेकर सीट मार तक लिस्ट में
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines